अपने अभिनय और आवाज के दम पर फिल्मी जगत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी की बड़ी फैन फॉलोअिंग है। रानी अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। साल 1996 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने अभिनय के दम पर लोहा मनवाया। वह सात फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित भी हो चुकी हैं।
पिछले कुछ वर्षों में मर्दानी जैसी फिल्मों के दम पर रानी मुखर्जी ने महिलाओं की आवाज को उठाने की कोशिश की है। रानी मुखर्जी, फिल्मी दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से भी एक हैं। उन्होंने निर्देशक और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। आइए आगे की स्लाइडों में रानी मुखर्जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
अभिनेत्री रानी मुखर्जी
- फोटो : Instagram
कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी मुखर्जी ने फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रानी की कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर के करीब की हो सकती है, जिसकी कीमत भारत में करीब 100 करोड़ की होगी। 2000 के दशक में रानी मुखर्जी सबसे अधिक पे़ड अभिनेत्रियों में से एक हैं।
3 of 5
रानी मुखर्जी की लाइफ स्टाइल
- फोटो : iStock
लग्जरी लाइफ जीती हैं रानी
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी को अपने फिल्मों में साइन करने के लिए बड़े-बड़े फिल्म मेकर कोशिश में रहते हैं। रानी की लाइफस्टाइल की बात करें तो वह लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। उन्हें मंहगे कारों का शौक है, रानी के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी एक्सपेंसिव कारे हैं।
4 of 5
रानी मुखर्जी की फिल्में
- फोटो : Instagram
आलीशान घर में रहती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में रानी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ आलीशान घर में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक अपार्टमेंट लिया है, जिसकी कीमत सात करोड़ से अधिक की बताई जाती है। साल 2004 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी, फिलहाल उनकी एक बेटी है जिसके साथ उनका परिवार खुशी-खुशी रहता है।
5 of 5
रानी मुखर्जी की शानदार फिल्में
- फोटो : Instagram
इन फिल्मों से मिली सफलता
रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों को दिलों में जगह बनाई। मर्दानी, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, चलते-चलते जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को हमेशा ने लोगों को उनका फैन बना दिया।