फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार पटेल की जयंती आज, जानें लौह पुरुष बनने तक का रोचक सफर

Mon, 31 Oct 2022 07:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Oct 2022 07:58 AM IST
विज्ञापन
National Unity Day 2022 Know About Sardar Vallabhbhai Patel on His Jayanti Ekta Diwas News in Hindi
सरदार पटेल की जयंती - फोटो : Social Media

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जा रही है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुए भारत में सरदार पटेल को देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाने लगा था। कांग्रेस में लगभग सभी चाहते थे कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री बने लेकिन महात्मा गांधी के कहने मात्र से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया। इसी लौह पुरुष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भारत और चीन के रिश्ते पर पहले से आगाह किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़े रोचक तत्थ। सरदार वल्लभ भाई पटेल को क्यों कहा जाता है लौह पुरुष और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाने की वजह जानें।

National Unity Day 2022 Know About Sardar Vallabhbhai Patel on His Jayanti Ekta Diwas News in Hindi
सरदार पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है - फोटो : Statue of Unity

सरदार पटेल की पारिवारिक पृष्ठभूमि

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म गुजरात के खेड़ा जिले में 31 अक्तूबर को हुआ था। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालांकि एक साधारण किसान परिवार का लड़का अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर भविष्य में खास बन गया।

National Unity Day 2022 Know About Sardar Vallabhbhai Patel on His Jayanti Ekta Diwas News in Hindi
सरदार पटेल - फोटो : Social Media

देश की आजादी में भूमिका

वल्लभ भाई पटेल ने शराब, छुआछूत और नारियों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार जेल भी गए लेकिन पटेल की दृढ़ता के सामने अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Unity Day 2022 Know About Sardar Vallabhbhai Patel on His Jayanti Ekta Diwas News in Hindi
सरदार पटेल। - फोटो : Amar Ujala

आजाद भारत के प्रधानमंत्री बन सकते थे पटेल

जब देश आजाद हुआ तो भारत में नई सरकार बनने की तैयारी शुरू हुई। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर सभी की निगाहें टिकी थी। उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष ही भारत का पहला प्रधानमंत्री होगा। सरदार पटेल की लोकप्रियता के चलते कांग्रेस कमेटी ने नेहरू का नाम प्रस्तावित नहीं किया और पटेल पूर्ण बहुमत से पार्टी के अध्यक्ष बन गए लेकिन इस बात से पार्टी में विच्छेद न हो जाए, इस डर से गांधी जी ने सरदार पटेल को पीछे हटने को कहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल का पता था कि वह देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं लेकिन उन्होंने गांधी जी की बात का मान रखा और अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन
National Unity Day 2022 Know About Sardar Vallabhbhai Patel on His Jayanti Ekta Diwas News in Hindi
सरदार पटेल और नेहरू - फोटो : Social Media
रियासतों का भारतीय संघ में विलय

हालांकि पटेल को देश का पहला उप प्रधानमंत्री बनाया गया। यह पद गृहमंत्री के समान था। उन्हें कई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सबसे बड़ी चुनौती देसी रियासतों का भारत में विलय था। छोटे बड़े राजाओं, नवाबों को भारत सरकार के अधीन करते हुए रजवाड़े खत्म करना कोई आसान काम नहीं था लेकिन बिना किसी जंग के सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया।

चीन से किया आगाह

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बहुत पुराना है। चीन के षड्यंत्रों को पहले से सरदार पटेल ने भांप लिया था। 1950 में उन्होंने नेहरू को खत लिख कर चीन से संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी थी। हालांकि नेहरू जी ने उस वक्त सरदार पटेल की चेतावनी पर ध्यान न दिया और परिणामस्वरूप 1962 की चीन की लड़ाई हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed