National Nutrition Week 2023: एक सितंबर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हो गई। सितंबर के पहले सप्ताह में भारत में पोषण सप्ताह मनाते हैं, जो 7 सितंबर तक जारी रहता है। इस दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया जाता है।
National Nutrition Week 2023: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इतिहास और महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पोषण दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने की नींव मार्च 1975 में रखी गई। शुरुआत में इसे एक हफ्ते मनाते थे, लेकिन बाद में 1980 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एक हफ्ते की बजाय एक महीने मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने 1982 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को मनाने में कुछ बदलाव किए और सितंबर महीने के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके बाद से हर साल सितंबर महीने में 1 से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा।
किसने की पोषण दिवस मनाने की शुरुआत
इस दिन को मनाने का विचार सबसे पहले अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन को आया। उन्होंने सबसे पहले पोषण दिवस मनाना शुरू किया। बाद में इस एसोसिएशन का नाम न्यूट्रिशन और डाइट साइंस एकेडमी रखा गया।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम
भारत में हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने के लिए भारत सरकार एक विशेष थीम तय करती है। थीम स्वास्थ्य के मद्देनजर रखी जाती है और हेल्थ को लेकर पोषण को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
कैसे मनाए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
भारत सरकार का महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है। पोषण सप्ताह के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है और जागरूकता फैलाई जाती है।