फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2020: इन 5 चीजों के लिए जरूर मां को कहना चाहिए धन्यवाद

Sun, 10 May 2020 08:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 10 May 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
mothers day date 2020 5 reasons for say thank you mom
हैप्पी मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला

मां के लिए कोई एक दिन नहीं होता वो अलग बात है कि एक खास दिन मां के लिए समर्पित कर दिया गया है। मई महीने में दूसरे हफ्ते के रविवार को मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष ये खास दिन 10 मई को यानी आज मनाया जा रहा है। दरअसल अपनी प्यारी मां के साथ समय बिताने का ये बेहद अच्छा मौका होता है। यूं तो मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को बहुत सारी चीजों से खुश करेंगे लेकिन इस बार एक खास कदम बढ़ाइए और मां को इन 5 चीजों के लिए अनोखे अंदाज में धन्यवाद करिए।

mothers day date 2020 5 reasons for say thank you mom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस जीवन के लिए धन्यवाद
अपनी कोख में बच्चे को पालना और देखभाल करके बड़ा करना ये मां से बेहतर कौन कर सकता है। स्वास्थ्य और हंसमुख जीवन के पीछे मां के कई बलिदान छिपे हैं। इसलिए उनको दिल से शुक्रिया अदा करें। यूनाइटेड नेशन कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर दिन 830 महिलाएं की गर्भावस्था और प्रसव से संबंधित निवारक कारणों से मौत हो जाती है।

mothers day date 2020 5 reasons for say thank you mom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षा के लिए धन्यवाद
किसी भी बच्चे की पहली गुरु मां होती है। हमारे अंदर जितनी अच्छाइयां हैं उसे सिखाने वाली मां है। उसके बाद दुनिया की कई मां यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले लंबी लड़ाइयां भी लड़ती हैं, क्योंकि यह गरीबी के चक्र को समाप्त करने और लड़कियों और लड़कों के लिए समान अवसर खोलने की एक मात्र कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day date 2020 5 reasons for say thank you mom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मातृत्व दंड के लिए धन्यवाद
बच्चों की देखभाल के लिए समय निकालना महिलाओं के करियर की रुकावट तो बनता है जिसके बावजूद मां बच्चों की देखभाल में रुकावट नहीं आने देती। पुरुषों और महिलाओं के बीच आय असमानता जमीन आसमान जैसा है। जैसे-जैसे महिलाएं मां बनती हैं, आय और अवसर पुरुषों और महिलाओं के बीच व्यापक होते जाते हैं।

विज्ञापन
mothers day date 2020 5 reasons for say thank you mom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे हक की लड़ाई लड़ने के लिए धन्यवाद
इस बात का गवाह तो हर बच्चा होगा क्योंकि आजतक हमारे हक की लड़ाई हमारी मां ने लड़ी है। कई माताओं ने लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी है, ताकि हमारे पास अधिकार और स्वतंत्रता हो। तो इस बार अपनी मां को प्यार से गले लगाकर उन्हें 'थैंक यू' कहें क्योंकि मां अनमोल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed