फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Baby Names: बेटा या बेटी का रखना है यूनिक नाम, तो मौसम के मुताबिक करें नामकरण

Fri, 16 Dec 2022 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Modern Unique Baby Names For Girls And Boys Check Latest Hindu Names List In Hindi
बेटे या बेटी का मौसम पर नाम - फोटो : Istock

Unique Baby Names: जब लोग नए-नए माता पिता बनते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। परिवार में एक नन्हा मेहमान शामिल हो जाता है। प्यार से माता पिता उसे मजेदार नामों से पुकारते हैं। लेकिन किसी भी बच्चे के लिए उसका नाम, उसकी खास पहचान होती है। कहते हैं नाम का असर इंसान के व्यक्तित्व पर ही होता है। इसलिए बच्चे का नाम रखते समय माता पिता कुछ अलग और यूनिक नाम सोचते हैं। बच्चे के नाम के चयन के कई तरीके हैं। कुछ लोग अक्षर का चयन करके उस आधार पर नामकरण करते हैं, तो कई लोग बच्चे का नाम किसी भगवान, महापुरुष या अपने आइडियल के नाम पर करते हैं। सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। कड़कड़ाती ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हर किसी को पसंद होती है। इस मौसम में अगर बच्चे का जन्म हुआ हो तो उसका नाम मौसम के मुताबिक भी रखा जा सकता है। मौसम या किसी समय विशेष के मुताबिक लड़के या लड़की का अनोखा नाम रखने के लिए यहां लिस्ट देखें।

Modern Unique Baby Names For Girls And Boys Check Latest Hindu Names List In Hindi
बर्फ - फोटो : Istock

बेटी का मौसम पर नाम

अधीरा: इस नाम का अर्थ है बिजली

अमानी: इसका अर्थ वसंत ऋतु है।

हाइमा: बर्फ 

तुषारिका: बर्फ का एक तुकड़ा (हिमकण)
 

Modern Unique Baby Names For Girls And Boys Check Latest Hindu Names List In Hindi
मेघा - फोटो : iStock

जीवा: वसंत ऋतु

शीन: इसका अर्थ है हिमपात

हेमंता: शुरुआती सर्दी

ऋुति: ऋतु, प्रेम का दूसरा अर्थ

मेघा: बारिश और बादल अर्थ है।

ऋतुजा: ऋतु से संबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
Modern Unique Baby Names For Girls And Boys Check Latest Hindu Names List In Hindi
शिशिर - फोटो : wandoron

बेटे का मौसम पर नाम

प्रसाल: इस नाम का अर्थ सर्दियों का मौसम है।

शिशिरः शीत ऋतु, शिशिर शब्द का मतलब ठंड से है।

तुहिन: हिम

शरार्थ: इस नाम का अर्थ ऋतु है।

रुतेश: ऋतुओं के राजा

विज्ञापन
Modern Unique Baby Names For Girls And Boys Check Latest Hindu Names List In Hindi
शरद ऋतु - फोटो : बासित जरगर

इक्रुत: इसका अर्थ भी एक मौसम से है।

शरद: यह शरद ऋतु से लिया गया नाम है।

वसंत: वसंत ऋतु का नाम है।

हेमंत: सर्दी का शुरुआती मौसम है

रॉबिन: यह नाम सुंदर रॉबिन पक्षी की याद दिलाता है। गर्मियों का संकेत देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed