फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी: जब शादी के बीच खड़ी हो गई थी धर्म की दीवार, जानें फिर कैसे हुए थे एक दूजे के मिल्खा सिंह और निर्मल कौर

Sat, 19 Jun 2021 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Jun 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
milkha singh death news love story of milkha singh and nirmal kaur
मिल्खा सिंह - फोटो : Amar ujala and Social Media

महान धावक मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में शुक्रवार रात को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और 91 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही खेल जगत से लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़े नेताओं समेत सेलिब्रिटी ने शोक व्यक्त किया है। पूरे देश की आंखें नम हैं, क्योंकि उन्होंने मिल्खा सिंह को खो दिया है। भले ही फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह इस दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन पीछे वो कई यादें छोड़कर गए हैं। फिर चाहे वो उनके खेल से जुड़ी हों या फिर उनकी प्रेम कहानी की हो, क्योंकि मिल्खा सिंह की प्रेम कहानी किसी फिल्म की लव स्टोरी से कम नहीं है। लेकिन शायद आप उनकी प्रेम कहानी के बारे में न जानते हों। तो चलिए आपको फ्लाइंग सिख की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।

milkha singh death news love story of milkha singh and nirmal kaur
मिल्खा सिंह - फोटो : amar ujala

पहले पत्नी, अब मिल्खा सिंह का निधन

  • मिल्खा सिंह की पत्नी का नाम निर्मल कौर है, जिनका निधन कोरोना की वजह से 13 जून 2021 को हुआ था। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, लेकिन पत्नी के जाने के महज पांच दिन के अंतराल पर ही मिल्खा सिंह भी इस दुनिया को अलविदा कह बैठे। पहले निर्मल कौर और अब मिल्खा सिंह करोड़ों लोगों की आंखें नम कर गए, और पीछे छोड़ गए सिर्फ यादें।
milkha singh death news love story of milkha singh and nirmal kaur
मिल्खा सिंह - फोटो : social media

पहली नजर में दे बैठे थे दिल

  • श्रीलंका के कोलंबो में साल 1955 में भारत की वॉलीबॉल खिलाड़ी और टीम की कप्तान निर्मल कौर से मिल्खा सिंह की पहली मुलाकात हुई थी। मिल्खा सिंह और निर्मल कौर, दोनों ही कोलंबो में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां एक भारतीय बिजनेसमैन ने टीम के लिए डिनर आयोजित किया था, तो इस पार्टी में ही मिल्खा सिंह ने निर्मल कौर को देखा था, और देखते ही वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
milkha singh death news love story of milkha singh and nirmal kaur
मिल्खा सिंह - फोटो : amar ujala

हाथ पर लिख दिया था होटल का नंबर

  • अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि, निर्मन को देखते ही मैंने पसंद कर लिया था। हमारे बीच काफी बातें भी हुईं। हालांकि, पास में कोई कागज नही था, तो मैंने निर्मल के हाथ पर होटल का नंबर लिख दिया था।
विज्ञापन
milkha singh death news love story of milkha singh and nirmal kaur
मिल्खा सिंह - फोटो : amar ujala
  • इसके बाद साल 1958 में दोनों की मुलाकात फिर से हुई, लेकिन प्यार की गाड़ी ने चलना तो 1960 में शुरू किया। जब दोनों की मुलाकात दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुई। इसके बाद सिलसिला आगे बढ़ता गया, और इसके बाद प्यार का इजहार भी हो चुका था। ऐसे में अब इस रिश्ते को एक नाम देना बचा था यानी शादी करना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed