फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2021: ये 4 आसन दिलाएंगे पीरियड्स के दर्द में राहत, यहां जानें कैसे

Tue, 15 Jun 2021 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Asanas for Period Pain These four asanas will give relief in period pain
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : pixabay

हर साल पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ये है कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करना, उन्हें बताना कि योग करने से क्या फायदे होते हैं, योग करने से हमारे शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं आदि। इसलिए पूरी दुनिया में इस दिन कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों की योग के प्रति रूचि बढ़ाई जा सके। योग हमारे तन और मन दोनों को सेहतमंद रखने में मदद करता है। कई योगासन ऐसे हैं, जिन्हें करने से हमें कई तरह की तकलीफों में आराम मिलता है। ऐसे में लोग इन योगासान को करते हैं। वहीं, कोरोना काल में तो योग को काफी फायदे की नजर से देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं, जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में।

International Yoga Day 2021 Asanas for Period Pain These four asanas will give relief in period pain
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 butterfly pose - फोटो : istock

बटरफ्लाई आसन

  • बटरफ्लाई आसन, जिसे लोग तितली आसन के नाम से भी जानते हैं। ये आसन करने से महिलाओं को लाभ मिलते हैं। इसमें आपको अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाते हुए बैठना है। इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, घुटनों को मोड़ें और फिर दोनों पैरों को श्रोणि की तरफ ले जाएं। फिर दोनों हाथों की मदद से अपने पांव को कसकर पकड़ लें। प्रयास करें कि एंडी जननांगों के काफी पास आ सके। लंबी और गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए घुटनों और जांघों पर जमीन की तरफ दबाव डालें। इसके बाद जिस तरह तितली अपने पंखों को ऊपर-नीचे हिलाती है, ठीक ऐसे ही आपको अपने दोनों पैरों को ऊपर-नीचे हिलाना है। इस दौरान धीरे-धीरे पैरों को हिलाना तेज करें और सास लें फिर सांस छोड़ें। शुरुआत में धीरे-धीरे करते हुए आगे चलकर इसका अभ्यास बढ़ाने से आपको ज्यादा लाभ मिलेगा।
International Yoga Day 2021 Asanas for Period Pain These four asanas will give relief in period pain
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 cat pose मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

  • इस आसन में आपको आगे की तरफ झुकने और पीछे की तरफ मुड़ना होता है। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी को एक अच्छा खिंचाव मिलता है। इसके अलावा पीठ दर्द, कमर दर्द और गर्दन दर्द में भी ये राहत देने का काम करता है। इसलिए इस आसन को महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान काफी सही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Asanas for Period Pain These four asanas will give relief in period pain
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

  • इसमें आपको ये करना है कि सबसे पहले अपने पैरों को जमीन पर फैलाएं और बैठ जाएं, साथ ही हाथों को शरीर के बगल में रखें। फिर दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए दाहिने कूल्हे के नीचे रखें। ठीक ऐसे ही बाएं पैर को बाएं बटक के नीचे लाएं। एड़ी को ऐसे रखना है कि पैर की बड़ी ऊंगलियां एक-दूसरे पर न चढ़ पाएं। दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखो और फिर आंखें बंद कर लें। इस अवस्था में आपको पांच-दस मिनट बैठना है।
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 Asanas for Period Pain These four asanas will give relief in period pain
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 Ustrasana - फोटो : istock

उष्ट्रासन

  • इसमें आपको अपने घुटने के सहारे मैट पर बैठना है और कुल्हे पर दोनों हाथों को रखना है। ध्यान रहे कि घुटने कंधों के समानांतर हो और पैरों के तलवे आसमान की तरफ हो। वहीं, सांस लेते हुए मेरुदंड को खींचे और गर्दन पर बिना दबाव डालें बैठे रहें। इसी स्थिति में थोड़ा सांस लेते रहे। फिर सांस छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। इसके बाद हाथों को वापस अपनी कमर पर लाएं और सीधे हो जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed