फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2019 : ईसा की वो सात शिक्षाएं जो बदल देंगी आपका जीवन

Wed, 25 Dec 2019 09:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 25 Dec 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: The seven words of Jesus that will change your life
क्रिसमस - फोटो : Pixabay

हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। विश्वभर के देश उत्साह, उमंग और उल्लास से ईसा मसीह का जन्मदिन मनाते हैं। क्रिसमस के दिन चर्च से लेकर घरों तक को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। सेंटा क्लॉज बच्चों को तरह-तरह के उपहार देते हैं। ईसा मसीह के जीवन की कई शिक्षाएं ऐसी हैं जो हमारे जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आइए जानते हैं ईसा मसीह के पवित्र विचारों को... 



 

Merry Christmas 2019: The seven words of Jesus that will change your life
प्रभु यीशु
ईसा मसीह के वचन और संदेश प्रेमपूर्ण हैं, जो सीधे मनुष्य के हृदय में उतरते हैं। ईसा मसीह इंसान को भौतिकता के मोह को त्यागकर, सेवा और परोपकार का रास्ता चुनने का संदेश देते हैं। उनकी शिक्षाएं जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली हैं। ईसा मसीह लोगों के प्रति दयावान बनने की सीख देते हैं। वो कहते हैं कि जिनका मन शुद्ध है वो परमेश्वर को देखेंगे।

 
Merry Christmas 2019: The seven words of Jesus that will change your life
क्रिसमस डे - फोटो : अमर उजाला।
ईसा मसीह को उनसे विरोधियों ने गुलगुता नामक स्थान पर सलीब पर टांग दिया था। उनते क्रूस पर लिख दिया गया 'यीशु नासरी यहूदियों का राजा'। उस वक्त दोपहर के लगभग 12 बजे थे। अपनी मृत्यु के पूर्व के तीन घंटों में यीशु मसीह ने क्रूस पर जो सात अमरवाणियां कही थीं जो मानवता को भलाई का मार्ग दिखाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: The seven words of Jesus that will change your life
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
ईसा मसीह की पहली वाणी थी- 'हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।' उनकी दूसरी वाणी इस तरह थी,  'मैं तुझ से सच कहता हूं कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।' तीसरी वाणी, 'हे नारी देख, तेरा पुत्र। देख, तेरी माता।' चौथी वाणी,'हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?'।

 
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: The seven words of Jesus that will change your life
क्रिसमस - फोटो : instagram
ईसा मसीह ने अपनी पांचवी वाणी में कहा था, 'मैं प्यासा हूं'। छठी वाणी के रूप में उन्होंने कहा था, 'पूरा हुआ।' ईसा मसीह की आखिरी वाणी थी, 'हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं। प्रेम और मानवता के संदेशवाहक ईसा मसीह की ये सात वाणियां मानवता की राह दिखाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed