भोजपुरी स्टार से राजनेता बने मनोज तिवारी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं, क्योंकि वे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। भोजपुरी की फिल्मों में अपना नाम बनाकर मौजूदा समय में मनोज तिवारी राजनीति के गलियारों में धूम मचाते हुए नजर आते हैं। जहां एक तरफ फिल्मों में काम करने के बाद खासकर उनके गानों को जो पहचान मिली, वो हर किसी ने देखा, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति में वे अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। ये मनोज तिवारी का कठिन परिश्रम ही तो है, जो आज वे एक कामयाब शख्स हैं और इसी के दम पर वे एक लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। आप मनोज तिवारी के गानों और राजनीति करियर के बारे में भले ही काफी कुछ जानते हों, लेकिन आप शायद उनकी लाइफस्टाइल के बारे में अब भी कम जानते हों? तो चलिए आपको बताते हैं मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल के बारे में।
{"_id":"6153ffb98ebc3e9fbb6841cc","slug":"manoj-tiwari-lifestyle-car-collection-net-worth-new-delhi-house-and-mumbani-house-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मनोज तिवारी रखते हैं इन लग्जरी कारों का शौक, पास में है करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मनोज तिवारी रखते हैं इन लग्जरी कारों का शौक, पास में है करोड़ों की संपत्ति
Wed, 29 Sep 2021 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/manoj tiwari
मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल
- फोटो : facebook/manoj tiwari
कुछ ऐसा रहा फिल्मी सफर
- मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं। यहां साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। यहां मनोज तिवारी की अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद 'दरोगा बाब आई लव यू' 'जन्म-जन्म के साथ' जैसी कई हिट फिल्में देकर मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया।
मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल
- फोटो : facebook/manoj tiwari
फिल्मों के बाद राजनीति में एंट्री
- मनोज तिवारी ने फिल्मों के बाद राजनीति का रूख किया और वे मौजूद समय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद हैं। इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दूसरी बार लोकसभा पहुंचे थे। इसके अलावा वे दिल्ली भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/manoj tiwari
बिग बॉस के घर भी जा चुके हैं
- फिल्मों और राजनीति के अलावा मनोज तिवारी टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-4 में घर का हिस्सा बन चुके हैं। जहां उनको दर्शकों का काफी प्यार मिला।
विज्ञापन
मनोज तिवारी की लाइफस्टाइल
- फोटो : istock
पास में हैं ये लग्जरी कारें
- बात मनोज तिवारी के कार कलेक्शन की करें, तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। इसमें मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू 7, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।