Makar Sankranti 2025 : संक्रांति का पर्व देश के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक साल के पहले महीने में मनाया जाता है। इसे साल का पहला हिंदू प्रमुख त्योहार भी मान सकते हैं। मकर संक्रांति का पर्व वैसे तो लगभग पूरे देश में ही मनाया जाता है लेकिन इसे राज्यों के मुताबिक, लोग अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाते हैं। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और दिन के बढ़ने की शुरुआत का प्रतीक है। मकर संक्रांति का पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। इस दिन को उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन नई फसल से खिचड़ी और गुड़, तिल और मूंगफली के लड्डू बनते हैं।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के हैं विभिन्न नाम, जानें पर्व से जुड़ी परंपरा और मनाने के तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:09 PM IST
सार
हर क्षेत्र में इसे अपने पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। आइए जानते हैं देशभर में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग तरीके से कैसे मनाते हैं। मकर संक्रांति को किन नामों से जाना जाता है और इसे मनाने की परंपरा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन