Mahatma Gandhi Jayanti 2022: 2 अक्टूबर को भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन होता है। देशभर में हर साल महात्मा गांधी का जन्मदिन एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। महात्मा गांधी यानी देश के बापू ने भारत की आजादी की जंग अहिंसा के बल पर लड़ी और जीत हासिल की। महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही आदर्श रहा है। उन्होंने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में कई आंदोलन किए। भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रह, दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन', 'नागरिक अवज्ञा आंदोलन' चलाया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार उन्हें भारत के राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया। जिसके बाद उन्हें महात्मा, बापू जैसे कई पदनामों से संबोधित किया गया। गांधी जयंती के मौके पर अपने करीबियों, प्रियजनों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजें। यहां आपको गांधी जयंती के शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।