फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Jayanti 2024 Wishes: बापू का जन्म दिवस आज, इन सुंदर संदेशों के जरिए सबको दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Wed, 02 Oct 2024 08:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Oct 2024 08:50 AM IST
सार

महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट किया। यही कारण है कि उन्हें, महात्मा, बापू या राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। उनका दिया नारा, अनमोल वचन आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इन सुंदर संदेशों के जरिए गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।  

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes Quotes Poster Images Wallpapers Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes : 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस दिन मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। विदेश से पढ़ाई करके लौटे गांधी ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए पूरे देश को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया।  

कई ऐतिहासिक आंदोलन किए, जैसे दांडी यात्रा, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन। इन आंदोलनों की आग पूरे देश में फैली। साथ ही ब्रिटिश हुकुमत भी इन आंदोलनों के जरिए भारतीयों की बुलंद आवाज के सामने कमजोर महसूस करने लगी। महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट किया। यही कारण है कि उन्हें, महात्मा, बापू या राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। उनका दिया नारा, अनमोल वचन आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इन सुंदर संदेशों के जरिए गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।  

Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes Quotes Poster Images Wallpapers Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

देश के लिए किए कई त्याग जिसने
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा
जो बन गया इस भारत की आत्मा।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes Quotes Poster Images Wallpapers Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

खादी मेरी शान है
करम ही मेरी पूजा है
सच्चा मेरा कर्म है
और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes Quotes Poster Images Wallpapers Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

शक्ति दो प्रकार की होती है।
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes Quotes Poster Images Wallpapers Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed