Mahashivratri 2024 Puja Samagri list in hindi : इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। शिव विवाह को पर्व की तरह मनाते हुए भक्त इस दिन उपवास करते हैं और महादेव व माता पार्वती की साथ में पूजा करते हैं। कुछ लोग मंदिरों- शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए करनी है खरीदारी, तो इन जरूरी सामानों को लिस्ट में करें शामिल
यहां आपको महाशिवरात्रि में जरूरी पूजा सामग्री और अन्य चीजों की सूची दी जा रही है, जिससे कोई भी सामान आप भूले नहीं और एक बार में ही सारी खरीदारी कर लें।
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री
- शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग
- बेलपत्र, भांग, धतूरा
- मदार पुष्प या फूलों की माला
- शमी के पत्ते
- कमल और सफेद फूल
- गाय का दूध, दही, शक्कर
- गंगाजल, महादेव के वस्त्र
- माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, वस्त्र
- जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
- इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान-सुपारी
- मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
- शहद, बेर, मौसमी फल, खस
- शिव चालीसा, शिव आरती, महाशिवरात्रि व्रत कथा की किताब
- भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी
- हवन सामग्री
- दान की सामान, जैसे वस्त्र, अन्न, गुड़, घी आदि
- आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर
उपवास का सामान
फल
मिठाई
आलू
घी
सिंघाड़े का आटा
नमक का सेवन करते हों तो फलाहारी नमक