फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर बैठे घटाएं पेट की चर्बी, डाइट के साथ अपनाएं इन तरीकों को

Thu, 09 Apr 2020 03:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 09 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
lockdown tips to lose belly fat how to reduce obesity
मोटापा - फोटो : फाइल फोटो

वजन बढ़ने की समस्या से अधिकांश लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग अपने वजन को कम करने और चर्बी घटाने के लिए कई तरीकों को अपनाते रहते हैं। फिलहाल पूरे देश में लॉकडाउन का समय चल रहा है। पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। क्योंकि आपके पास समय की कोई कमी नहीं है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे आसान उपाय हेल्दी डाइट और कुछ व्यायाम हो सकते हैं। आप घर पर अपने खाली समय का उपयोग अपने वजन कम करने में लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स और डाइट के बारे में बताएंगे, जो आपकी पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होंगे।

lockdown tips to lose belly fat how to reduce obesity
मोटापा - फोटो : Pixabay

शरीर को पोषण की पूर्ति हमारे खानपान से ही होती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए भी पोषण का काफी महत्व है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए हमेशा फाइबरयुक्त चीजों का ही सेवन करना चाहिए। फाइबर के वजह से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा महसूस होता है। फल, सब्जियों और अनाज में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसलिए इन्हें अपने आहार में शामिल जरूर करें।

lockdown tips to lose belly fat how to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ लोग स्लिम बॉडी पाने के लिए कठोर डाइट प्लान फॉलो करना शुरू कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपके स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। आपको अपने डाइट में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown tips to lose belly fat how to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। अगर लॉकडाउन के वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो आप घर के भीतर ही वर्कऑउट कर सकते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ऐसे में बेहतर उपाय हो सकता है। यह आपके बॉडी के एब्डोमिनल मसल्स से फैट को कम करता है।
विज्ञापन
lockdown tips to lose belly fat how to reduce obesity
कैल्शियम - फोटो : फाइल फोटो
कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है बल्कि वजन घटाने में भी फायदेमंद है। अगर आप अपने डाइट में कैल्शियम को शामिल कर लेते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed