Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व टीकाकरण दिवस: जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए?

Fri, 06 Nov 2026 03:07 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

Vaccination Schedule by Age: इस लेख में जानें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना जरूरी है।  इसके अलावा जानें गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कौन-से टीके जरूरी हैं और टीकाकरण का कोई डोज छूट जाने पर क्या करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Vaccination Schedule by Age: Which Vaccines Should You Get and When?
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI

Vaccination Schedule by Age: टीकाकरण यानी वैक्सीनेशन शरीर को कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। जन्म के तुरंत बाद से लेकर बुजुर्ग होने तक अलग-अलग उम्र में कई जरूरी टीके लगवाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे विकसित होती है। 



कई बार माता-पिता को यह जानकारी नहीं होती कि बच्चे को किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए। विश्व टीकाकरण दिवस के मौके पर आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से जरूरी टीकों की पूरी जानकारी और टीकाकरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

Trending Videos
Vaccination Schedule by Age: Which Vaccines Should You Get and When?
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
 भारत में उम्र के हिसाब से टीकाकरण की पूरी लिस्ट

भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण का एक निश्चित शेड्यूल है। इसमें जन्म से लेकर 16 साल तक अलग-अलग उम्र में टीके लगाए जाते हैं।

जन्म के समय लगने वाले टीके
  • BCG वैक्सीन: बीसीजी का टीका (टीबी से बचाव)
  • OPV-0: ओरल पोलियो वैक्सीन (पोलियो की खुराक)
  • Hepatitis B Birth Dose: हेपेटाइटिस-बी का जन्म के समय दिया जाने वाला टीका

 
Vaccination Schedule by Age: Which Vaccines Should You Get and When?
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
6 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-1: ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक
  • Pentavalent-1: पेंटावैलेंट वैक्सीन की पहली खुराक
  • Rotavirus Vaccine-1: रोटावायरस वैक्सीन की पहली खुराक
  • Fractional IPV-1: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक
  • PCV-1: न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन की पहली खुराक

10 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-2: ओरल पोलियो वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Pentavalent-2: पेंटावैलेंट वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Rotavirus Vaccine-2: रोटावायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaccination Schedule by Age: Which Vaccines Should You Get and When?
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
14 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-3: ओरल पोलियो वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • Pentavalent-3: पेंटावैलेंट वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • Fractional IPV-2: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Rotavirus Vaccine-3: रोटावायरस वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • PCV-2: न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन की दूसरी खुराक

9 से 12 महीने की उम्र में
  • MR-1: खसरा और रूबेला का पहला टीका
  • PCV Booster: न्यूमोकोकल वैक्सीन की बूस्टर खुराक
  • Fractional IPV-3: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की तीसरी खुराक

 
विज्ञापन
Vaccination Schedule by Age: Which Vaccines Should You Get and When?
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
16 से 24 महीने की उम्र में
  • MR-2: खसरा और रूबेला का दूसरा टीका
  • DPT Booster-1: डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस का पहला बूस्टर टीका
  • OPV Booster: ओरल पोलियो वैक्सीन की बूस्टर खुराक

5 से 6 साल की उम्र में
  •  DPT Booster-2: डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस का दूसरा बूस्टर टीका

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed