भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को हाल ही में मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राहुल द्रविड़ को उन क्रिकेटरों में से एक माना जाता रहा है जो अपने अकेले के दम पर मौच का रुख मोड़ने की ताकत रखते थे। विवादों से दूर हमेशा शांत और मुस्कुराते रहने वाले राहुल, मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से काफी दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जाता रहा है कि राहुल, सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं।
11 जनवरी साल 1973 में जन्मे राहुल ने क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के खूब छक्के छुड़ाए। रिपोर्टस की मानें तो भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ बहुत ही आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में मिस्टर डिपेंडेवल राहुल द्रविड़ के जीवनशैली के बारे में जानते हैं।
2 of 5
राहुल द्रविड़ की लाइफ स्टाइल
- फोटो : twitter
कितनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल की कुल संपत्ति 23 मिलियन डॉलर यानि करीब 172 करोड़ रुपये से अधिक की है। वहीं भारत अंडर -19 टीम के मुख्य कोच के तौर पर दो साल के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा अब भारतीय क्रिकेट के मुख्य कोच के रूप में भी उन्हें करोड़ों रुपये मिल रहे हैं।
3 of 5
राहुल द्रविड़ की जीवनशैली
- फोटो : Twitter
रहते हैं आलीशान घर में
रिपोर्टस के मुताबिक बेंगलुरु के इंदिरा नगर में राहुल एक आलीशान घर में रहते हैं, इस घर की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। चूंकि राहुल खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं, इसीलिए उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा चीजें सामनें नहीं आ पाती हैं।
4 of 5
कोच राहुल द्रविड़
- फोटो : Instagram
लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
राहुल द्रविड़ को गाड़ियों का शौक है, अक्सर उन्हें मर्सिडीज में देखा जाता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल के पास मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी क्यू5 लग्जरी एसयूवी जैसी गाड़ियां हैं।
5 of 5
पद्म श्री राहुल द्रविड़
- फोटो : instagram
कई अवार्डस से हो चुके हैं सम्मानित
राहुल द्रविड़ को कई अवार्डस से सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्ष 1998 में क्रिकेट में उपलब्धि के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। इसके बाद साल 2004 में पद्म श्री, साल 2004 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और 2012 में डॉन ब्रैडमैन पुरस्कार से भी वह सम्मानित किए जा चुके हैं।