फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalit Modi Net Worth: भारत में भगोड़ा करार ललित मोदी अरबों की संपत्ति के हैं मालिक, जानें सुष्मिता के कथित बॉयफ्रेंड की नेट वर्थ

Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Lalit Modi Net Worth Income Property House Car Collection Sushmita Sen lalit Modi Affair News
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

Lalit Modi Net Worth: इन दिनों एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलिंग सुष्मिता और ललित मोदी के बीच उम्र के फासले को लेकर हो रही है तो वहीं एक वजह ये भी है कि ललित मोदी देश छोड़कर 12 साल पहले भाग गए थे। वह एक बड़े कारोबारी हैं, जिन्हें भारत में फिलहाल भगोड़ा घोषित किया हुआ है। ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इन दिनों ललित मोदी ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आलीशान जीवन जी रहे हैं। ललित मोदी ने भारत के खेल जगत में आईपीएल की देन दी है। पहली बार आईपीएल लीग की शुरुआत करने वाले ललित मोदी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। भारत का यह बड़ा कारोबारी विदेश भागने के बाद भी आलीशान जीवन जी रहा है और सालाना करोड़ों कमा रहा है। चलिए जानते हैं ललित मोदी की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई, घर, गाड़ियों और नेट वर्थ के बारे में। 

Lalit Modi Net Worth Income Property House Car Collection Sushmita Sen lalit Modi Affair News
ललित मोदी अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है ललित मोदी

ललित मोदी दिल्ली के एक बड़े बिजनेस क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 29 नवंबर 1963 को जन्मे ललित मोदी के पिता कृष्ण कुमार मोदी और दादा गूजरमल मोदी बड़े बिजनेसमैन रहे हैं, जिन्होंने करियर की शुरुआत चीनी मिल से की थी। ललित मोदी के दादा ने ही उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के पास औद्योगिक नगर मोदीनगर बसाया था। उस जमाने में ही मोदी इंटरप्राइजेज बड़े कारोबार के रूप में मशहूर हो गया। ललित मोदी के परिवार का लंबा चौड़ा बिजनेस साम्राज्य है, जिसमें शराब, सिगरेट और पान मसाला के फेमस ब्रांड और रिटेल स्टोर, रेस्टोरेंट चेन और ट्रैवल कंपनियां शामिल हैं।

Lalit Modi Net Worth Income Property House Car Collection Sushmita Sen lalit Modi Affair News
ललित मोदी - फोटो : instagram

ललित मोदी का लंदन में आलीशान बंगला

दिल्ली में जन्मे ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर विदेश भाग गए थे। लंदन में उनका आलीशान महल जैसा घर है। लंदन स्थित उनका बंगला 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ललित के बंगले में 8 बेडरूम है। इस बंगले के लिए ललित 20 लाख रुपये महीना किराया देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lalit Modi Net Worth Income Property House Car Collection Sushmita Sen lalit Modi Affair News
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी का कार कलेक्शन

बात करें ललित मोदी के कार कलेक्शन की तो उनके पास तीन फरारी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।

विज्ञापन
Lalit Modi Net Worth Income Property House Car Collection Sushmita Sen lalit Modi Affair News
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी की कमाई

कारोबारी ललित मोदी का बड़ा बिजनेस साम्राज्य है। मोदी इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी के ललित प्रेसीडेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ललित मोदी की कंपनी मनोरंजन जगत, फूड चेन, तंबाकू, पान मसाला, माउथ फ्रेशनर, समेत रिटेल, शिक्षा और कॉस्मेटिक के व्यवसाय में शामिल है। भारत के अलावा ललित मोदी पश्चिमी अफ्रीका, साउथ-ईस्ट अफ्रीका, यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करते हैं। अपने बिजनेस से वह अरबों की कमाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed