Krishna Janmashtami 2023 Decoration Ideas: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की जन्मतिथि है। इस दिन देवकीनंदन का जन्म हुआ था। कृष्ण मंदिरों में हर साल जन्माष्टमी के मौके पर मध्य रात्रि यानी 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है और भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। जिन लोगों के घर पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वह भी जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म का उत्सव मनाते हैं।
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर सजानी है श्रीकृष्ण की झांकी तो अपनाएं ये तरीके
जन्माष्टमी में मंदिर सजाने के आइडियाज
गुब्बारे और फूलों की सजावट
जन्माष्टमी पर बच्चे के जन्म की तरह ही कान्हा का जन्मदिन का उत्सव होता है। सजावट भी बर्थडे की तरह की जा सकती है। घर को फूलों से और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा सकते हैं। जिस कमरे में मंदिर हो, वहां गुब्बारे सजाएं और सुंदर फूलों की खुशबू से कमरे की सजावट करें और महकाएं।
रोशनी से जगमाएं घर
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर घर और मंदिर को प्रकाशमय कर दें। उनके स्वागत में दीए या बिजली वाली झालरों से सजावट कर सकते हैं। मंदिर के चारों तरफ लाइट्स या झालर सजाएं और जिस कोने में भी अंधकार हो, वहां दीए या मोमबत्ती को जलाकर प्रकाश करें।
लड्डू गोपाल का झूला सजाएं
बाल गोपाल के जन्म के बाद उन्हें पालने या झूले में बैठाया जाता है। उनका झूला भी सजा सकते हैं। कान्हा के पालने या झूले को रंग बिरंगी मोतियों, फूलों या आरामदायक व सुंदर रंग के बिस्तर बिछाकर सजा सकते हैं।
झांकी सजाएं
अगर घर पर छोटे बच्चे हैं तो खिलौने भी होंगे। नंदलाल के जन्म पर मंदिर को बच्चों के खिलौनों से सजा सकते हैं। मिट्टी या प्लास्टिक की गाय हो, या गुड्डे-गुड़िया से मंदिर और कान्हा के पालने के आसपास सजावट करें। जन्माष्टमी पर कन्हैया के आसपास गोकुल वृंदावन का दृश्य बना सकते हैं।