बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ जल्द ही अभिनेता विकी कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया में कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली कैटरीना की लंबी फैन फॉलोविंग है। कैटरीना कैफ, बॉलीवुड की सबसे अधिक पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। कैटरीना कैफ को हाल ही में सूर्यवंशी में देखा गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैटरीना हमेशा से लग्जरी लाइफ पसंद करने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।
अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं कैटरीना को उनके अभिनय के साथ लुक के लिए भी खूब पसंद किया जाता रहा है। अब वह विकी कौशल के साथ जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में कैटरीना कैफ की लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
कटरीना कैफ की संपत्ति
- फोटो : Instagram
कितना है नेट वर्थ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैटरीना का कुल नेट वर्थ 224 करोड़ से अधिक का है, इसके अलावा वह फिल्मों और विज्ञापनों आदि के माध्यम से सालाना 24 करोड़ से अधिक की कमाई करती हैं। एक फिल्म के लिए वह करीब 5-8 करोड़ चार्ज करती हैं।
3 of 5
कैटरीना की लग्जरी लाइफ
- फोटो : instagram
कैटरीना का घर
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह अब भी रेंट पर ही रहती हैं। खास बात यह है कि जिस घर में वह रहती हैं उसका किराया भी लाखों में है।
4 of 5
कैटरीना कैफ की जिंदगी
- फोटो : instagram
लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
कैटरीना कैफ को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज, ऑडी क्यू जैसी गाड़ियां उनके कलेक्शन में हैं। कैटरीना कैफ को अक्सर रेंज रोवर में देखा जाता है।
5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विकी कौशल से कर रही हैं शादी
खबरों के मुताबिक जल्द ही कैटरीना, विकी कौशल से शादी करने जा रही हैं। जयपुर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया विकी कौशल और कैटरीना की शादी की खबरों से छाया हुआ है।