फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanshi Ram Jayanti: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के बारे में जानिए रोचक बातें

Tue, 15 Mar 2022 01:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Mar 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram Jayanti 2022 Bahujan Samaj Party Founder Kanshi Ram Interesting Facts
कांशीराम जयंती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की आज जयंती है। भले ही हाल में हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी को मात्र एक सीट मिली हो और भाजपा, सपा और कांग्रेस के सामने बसपा कमजोर पड़ गई हो लेकिन दलित राजनीति के जरिए यूपी में सालों सरकार में रहने वाली बहुजन समाज पार्टी की नींव बहुत मजबूत है। हो भी क्यों न पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के नेता कांशीराम ने पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए जो आवाज उठाई, उसकी गूंज आज भी याद की जाती है। 15 मार्च को कांशीराम का जन्मदिन होता है। कांशीराम ने बसपा की स्थापना करते समय कुछ सपने देखे थे। पार्टी आज कांशीराम की आकांक्षाओं पर कितनी खरी उतरी, इसका अवलोकन किया जाना चाहिए लेकिन उसके पहले कांशीराम के बारे में जान लेना चाहिए। कांशीराम की पिछड़ा वर्ग के लिए अपेक्षाएं, कांशीराम का राजनीतिक जीवन और उनसे जुड़ी रोचक बातों के बारे में जानिए।


 
Kanshi Ram Jayanti 2022 Bahujan Samaj Party Founder Kanshi Ram Interesting Facts
कांशीराम जयंती - फोटो : facebook

कांशीराम का जीवन परिचय

कांशीराम का जन्म ब्रिटिश शासन काल में पंजाब के रूपनगर (वर्तमान में रोपड़ जिले) में 15 मार्च 1934 को हुआ था। उन्होंने रोपड़ के शासकीय महाविद्यालय से 1956 में बीएससी की डिग्री हासिल की। बाद में पुणे में स्थित गोला बारूद फैक्ट्री में क्लास वन अधिकारी के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। लेकिन उन्हें जातिगत आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर एक दलित कर्मचारी ने छुट्टी मांगी तो उसके साथ भेदभाव होने के बाद कांशीराम ने दलितों के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया।

Kanshi Ram Jayanti 2022 Bahujan Samaj Party Founder Kanshi Ram Interesting Facts
कांशीराम जयंती - फोटो : facebook

दलितों के लिए कांशीराम का संघर्ष

कांशीराम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की तरह चिंतक और बुद्धिजीवी नहीं थे लेकिन उनसे काफी प्रभावित थे। कांशीराम ने भारतीय राजनीति और समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाई। कांशीराम ने आंबेडकर के संविधान को धरातल पर उतारने के लिए काम किया। कांशीराम की आवाज को दबाने के लिए उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। इस पर कांशीराम ने उन्हें निलंबित करने वाले अधिकारी की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanshi Ram Jayanti 2022 Bahujan Samaj Party Founder Kanshi Ram Interesting Facts
कांशीराम जयंती - फोटो : अमर उजाला

बसपा की स्थापना

कांशीराम ने बामसेफ की स्थापना की। यह न तो राजनीतिक पार्टी थी और न ही कोई धार्मिक संगठन। उसके बाद उन्होंने दलित शोषित समाज संघर्ष समिति नाम के सामाजिक संगठन की स्थापना की, जिस पर राजनीतिक प्रभाव भी रहता था।  इसके बाद कांशीराम जी ने दलितों के उत्थान के लिए बाबा साहेब आंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की।

विज्ञापन
Kanshi Ram Jayanti 2022 Bahujan Samaj Party Founder Kanshi Ram Interesting Facts
कांशीराम जयंती - फोटो : facebook

कांशीराम का राजनीतिक जीवन

बसपा की स्थापना के साथ ही कांशीराम पूर्णकालिक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता बन गए। कांशीराम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छत्तीसगढ़ चुनाव से की। यहां जांजगीर चांपा से कांशीराम ने पहली बार चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी ने बहुत कम समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अपना छाप छोड़ी। कांशीराम ने इस विचारधारा का प्रचार किया कि हक के लिए लड़ना चाहिए, गिड़गिड़ाने से हक नहीं मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed