फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खास है ज्योतिरादित्य सिंधिया की लव स्टोरी, पहली ही नजर में इस राजकुमारी को दे बैठे थे दिल

Thu, 18 Feb 2021 09:37 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia and priyadarshini raje scindia love story in hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : Facebook/Manoj Chandani

अगर किसी को पहली नजर में ही किसी से प्यार हो जाए और वो जीवनसंगिनी बन जाए, यह बड़े सौभाग्य की बात होती है। ऐसे ही सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। वह देश के एक जाने-माने नेता हैं और साथ ही ग्वालियर राजघराने के सदस्य भी। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। वह प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी शादी प्रियदर्शिनी सिंधिया से हुई है, जो गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया की लव स्टोरी के बारे में... 

Jyotiraditya scindia and priyadarshini raje scindia love story in hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : Facebook/Princeps Fidelissimus

ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया था। उनकी पहली मुलाकात साल 1991 में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी और तभी ज्योतिरादित्य प्रियदर्शिनी को अपना दिल दे बैठे थे। करीब तीन साल तक दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चलता है और आखिरकार 12 दिसंबर 1994 को उनकी शादी हो गई। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या राजे सिंधिया है। 

Jyotiraditya scindia and priyadarshini raje scindia love story in hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : Facebook/Priyadarshini Raje Scindia

कहते हैं कि प्रियदर्शिनी जब महज 13 साल की थीं, तब उनकी मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया से हुई थी और तभी ज्योतिरादित्य की मां ने राजकुमारी प्रियदर्शिनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में चुन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia and priyadarshini raje scindia love story in hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : Facebook/Gautam Sharma

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया, दोनों ही काफी पढ़े-लिखे हैं। ज्योतिरादित्य की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून स्थित दून स्कूल से हुई है और उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है, जबकि उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई है और उसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Jyotiraditya scindia and priyadarshini raje scindia love story in hindi
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया - फोटो : Facebook/Ram Modi

प्रियदर्शिनी सिंधिया देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हैं। साल 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। इसके अलावा फैशन मैग्जीन सर्वे के मुताबिक, प्रियदर्शिनी दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं की सूची में भी शामिल हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed