{"_id":"602e72d68ebc3ee92b27590e","slug":"sonu-sood-lifestyle-house-and-luxury-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें अंदर से कैसा दिखता है सोनू सूद का आलीशान घर, वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया है तैयार","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानें अंदर से कैसा दिखता है सोनू सूद का आलीशान घर, वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया है तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonu sood
- फोटो : instagram/sonu sood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मिसाल दी जाती हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता हैं सोनू सूद। सोनू सूद न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि इसके साथ ही वो लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले साल से लेकर वो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों को घर भेजने से लेकर उनकी जरूरत का सामान उन्हें मुहैया कराने तक, वो हर एक चीज कर रहे हैं। ऐसे में वो लोगों के काफी पसंदीदा अभिनेता बन चुके हैं। लेकिन क्या आप सोनू सूद की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आप उनके घर के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
2 of 5
sonu sood house
- फोटो : instagram/sonu sood
दरअसल, सोनू सूद काफी संपन्न हैं और उनके पास काफी प्रॉपर्टी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद की संपत्ति लगभग 130 करोड़ रुपये के आसपास है। सोनू सूद फिल्मों के अलावा कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन भी करते हैं, जहां से उनकी कमाई होती है। इसके अलावा सोनू सूद होटल के कई बिजनेस करते हैं, और यहां से भी उनकी काफी कमाई होती है। सोनू अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, जो कि अंधेरी वेस्ट के यमुना नगर लोखंडवाला में है। वहीं, बाहर और अंदर से काफी आलीशान है।
3 of 5
sonu sood house
- फोटो : instagram/sonu sood
ये अपार्टमेंट 2600 स्कवेयर फुट का है, जिसमें चार बेडरूम समेत हॉल है। इस घर में सभी तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं, घर के फर्नीचर और इंटीरियर को बेहद ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस घर को देखने से पता चलता है कि इसे बेहद खास ढंग से और नई तकनीक की सहायता से बनाया गया है। इस घर को वास्तु शास्त्र के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इस घर में एक स्विमिंग पूल भी है। जहां आप मस्ती भरे समय के साथ ही क्वालिटी समय भी बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonu sood house
- फोटो : instagram/sonu sood
इस घर में लगे सोफा और काउच काफी शानदार है, जिन पर बैठकर आप काफी आनंद पा सकते हैं। सोनू सूद के आलीशान घर के लिविंग रूम में इटैलियन फ्लोरिंग है, और दीवारों पर सिल्क वॉलपेपर और खूबसूरत तरीके से डिजाइन की गई है। लिविंग रूम में मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा घर में कांच का भी काफी इस्तेमाल किया गया है, जो घर को एक अलग लुक देता है। इस घर में एक बड़ा मंदिर भी बनाया गया है, जहां सोनू अपने परिवार संग पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sonu sood
- फोटो : instagram/sonu sood
सोनू सूद के घर की छत को भी काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। वहीं, सोनू सूद ने अपने बेटे के कमरे की अलमारी पर पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर लगा रखी है, क्योंकि सोनू सूद के बेटे को फुटबॉल काफी पसंद है। सोनू सूद के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें पोर्श, ऑडी और पानामेरा जैसी कई लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास एक चेतक स्कूटर भी है, जिनकी आवाज सुनना उनको काफी पसंद है। ये स्कूटर उनके पिता का है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।