अगर किसी को पहली नजर में ही किसी से प्यार हो जाए और वो जीवनसंगिनी बन जाए, यह बड़े सौभाग्य की बात होती है। ऐसे ही सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। वह देश के एक जाने-माने नेता हैं और साथ ही ग्वालियर राजघराने के सदस्य भी। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। वह प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी शादी प्रियदर्शिनी सिंधिया से हुई है, जो गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया की लव स्टोरी के बारे में...
2 of 6
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
- फोटो : Facebook/Princeps Fidelissimus
ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया था। उनकी पहली मुलाकात साल 1991 में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी और तभी ज्योतिरादित्य प्रियदर्शिनी को अपना दिल दे बैठे थे। करीब तीन साल तक दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चलता है और आखिरकार 12 दिसंबर 1994 को उनकी शादी हो गई। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या राजे सिंधिया है।
3 of 6
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
- फोटो : Facebook/Priyadarshini Raje Scindia
कहते हैं कि प्रियदर्शिनी जब महज 13 साल की थीं, तब उनकी मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया से हुई थी और तभी ज्योतिरादित्य की मां ने राजकुमारी प्रियदर्शिनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में चुन लिया था।
4 of 6
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
- फोटो : Facebook/Gautam Sharma
ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया, दोनों ही काफी पढ़े-लिखे हैं। ज्योतिरादित्य की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून स्थित दून स्कूल से हुई है और उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है, जबकि उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई है और उसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की है।
5 of 6
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
- फोटो : Facebook/Ram Modi
प्रियदर्शिनी सिंधिया देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हैं। साल 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। इसके अलावा फैशन मैग्जीन सर्वे के मुताबिक, प्रियदर्शिनी दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं की सूची में भी शामिल हैं।