फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Janmashtami 2025 Quick and Beautiful Temple Decoration Ideas for Last-Minute Preparations

Janmashtami 2025: नहीं बचा है जन्माष्टमी की तैयारियों के लिए अधिक वक्त, ऐसे करें मंदिर की सजावट

Fri, 15 Aug 2025 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 05:16 PM IST
सार

Janmashtami 2025 अब वक्त कम बचा है और इतने कम समय में सारी तैयारियां करना और सजावट पूरी करना आसान नहीं होगा। ऐसे में कुछ आसान और सुंदर तरीकों से आप अपने घर के मंदिर को आकर्षक बना सकते हैं।

विज्ञापन
Janmashtami 2025 Quick and Beautiful Temple Decoration Ideas for Last-Minute Preparations
जन्माष्टमी की सजावट - फोटो : Instagram/divine_flutee

विस्तार

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी आ गई है। 16 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसे में हर साल जन्माष्टमी की तिथि पर लोग कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं और प्रतिकात्मक रूप से लड्डू गोपाल का जन्म कराते हैं। लड्डू गोपाल के जन्मदिन के मौके पर घर में पूजा पाठ का आयोजन होता है।  साथ ही कई सारी तैयारियां की जाती हैं। घर में किसी बच्चे का जन्मदिन हो तो सजावट से लेकर पकवान तक सब कुछ तैयार किया जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर भी घरों में बाल गोपाल की पसंद के पकवान बनते हैं। साथ ही घर व मंदिर की खास सजावट की जाती है। लोग इस मौके पर झांकी सजाते हैं। हालांकि अब वक्त कम बचा है और इतने कम समय में सारी तैयारियां करना और सजावट पूरी करना आसान नहीं होगा। ऐसे में कुछ आसान और सुंदर तरीकों से आप अपने घर के मंदिर को आकर्षक बना सकते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


सामान की लिस्ट बनाएं 

सबसे पहले तो जन्माष्टमी की पूजा, भोग, सजावट और लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए जिन चीजों की आवश्यकता है, उसे एकत्र करें। इसके लिए जरूरी सामान की एक लिस्ट बनाएं और इसी लिस्ट के मुताबिक खरीदारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन



Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की पूजा में इन चीजों की होती है जरूरत, बना लें सामग्री की लिस्ट


सजावट के लिए थीम 

आपको कैसी सजावट करनी है, ये तय कर लें। जैसे बाल गोपाल का जन्म दिखाना है तो मथुरा जेल, उनकी बाल लीलाएं दिखाने के लिए ग्वाल-बाल, गाय, पेड़ पौधें और मुरली, राधा-कृष्ण थीम दिखानी है तो सुंदर फूल और नजारे, मोरपंख थीम या गोवर्धन पर्वत थीम पर भी सजावट कर सकते हैं। सजावट के लिए रंग-बिरंगे कपड़े, पर्दे और फूलों का उपयोग कर माहौल को उत्सवमय बनाएं।


फूल और तोरण 

सजावट के लिए ताजे गेंदे और गुलाब के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। मंदिर को फूलों की माला से सजाएं। साथ ही आम या केले के पत्ते, तुलसी के पौधे से भी सजा सकते हैं। पारंपरिक सजावट में तोरण का उपयोग भी किया जाता है। 


लाइटिंग से सजाएं

अगर आपको पूरा घर या मंदिर सजाना है लेकिन इतनी सजावट के लिए समय और पैसे दोनों कम है तो लाइटिंग का इस्तेमाल करें। दीपावली वाली एलईडी फेयरी लाइट्स, रंगीन झालर और दीयों से मंदिर को रोशन करें। हल्की पीली और सुनहरी रोशनी कृष्ण की मूर्ति को और निखार देती है।

झूला सजाएं 

जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण को झूला झुलाया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास झूला है तो उसे फूलों, गोटा पट्टी आदि से सजाएं। अगर झूला या पालना न हो तो आसानी से DIY झूला तैयार कर सकते हैं। लड्डू गोपाल के लिए छोटे झूले को मोतियों, कपड़े और फूलों से सजाएं। झूले में रंग-बिरंगी रिबन और मोरपंख जरूर लगाएं।

रंगोली बनाएं 

पारंपरिक  सजावट में रंगोली सबसे अधिक लोकप्रिय और सस्ता व सुंदर तरीका है। आप घर के द्वार, आंगन, मंदिर में सुंदर सी रंगोली बना सकते हैं। रंग बिरंगे फूलों से, रंगीन चावल से या रेत से जन्माष्टमी विशेष रंगोली डिजाइन बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed