फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Krishna Janmashtami 2025 puja samagri list Check Essential Items for laddu gopal puja

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की पूजा में इन चीजों की होती है जरूरत, बना लें सामग्री की लिस्ट

Sat, 16 Aug 2025 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। इसलिए सुबह जरूरी सामान की लिस्ट बनाकर करें और लिस्ट में शामिल सभी सामान घर ले आएं ताकि किसी सामान की कमी न होने पाए।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 puja samagri list Check Essential Items for laddu gopal puja
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Krishna Janmashtami 2025: भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री कृष्ण का जन्म केवल दुष्टों व पापियों का वध करने के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति को कुछ सीख देने के लिए हुआ था। उनके जन्म से लेकर बाल्यावस्था और किशोरावस्था से लेकर राजा बनने तक संपूर्ण जीवन में उन्होंने सृष्टि के प्रत्येक प्राणी को जीवन जीने की सही कला अपने तरीके से सिखाई। उनके इन्हीं सीखों को याद रखने के लिए और हिंदू धर्म में उनके पूजन को एक उत्सव की तरह मनाने के लिए कान्हा के जन्म तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी पर घर-घर और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी की पूजा में कई तरह की सामग्री की आवश्यकता होती है, ताकि विधि-विधान से आराधना हो सके और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त हो। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व घर पर मना रहे हैं तो आपको जन्माष्टमी पूजन, बाल गोपाल के श्रृंगार और मंदिर की सजावट व झांकी बनाने के लिए कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता पड़ सकती है। 
विज्ञापन


इसलिए आज शुरुआत जरूरी सामान की लिस्ट बनाकर करें और लिस्ट में शामिल सभी सामान घर ले आएं ताकि पूजा के समय किसी सामान की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी पूजन सामग्री

बाल गोपाल के लिए जरूरी सामान 

जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को समर्पित है। ऐसे में बाल गोपाल से जुड़ी सामग्री सबसे पहले लें। घर पर जन्माष्टमी की पूजा करना चाहते हैं तो आपके पास एक बाल गोपाल की मूर्ति होना आवश्यक है। इसके अलावा उनका झूला या सिंहासन जरूर रखें। लड्डू गोपाल के श्रृंगार का सामान जैसे रेशमी वस्त्र, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी और उनके आभूषण जरूर ले आएं। 


सजावट का सामान

बाल गोपाल का जन्म आपके घर पर होने वाला है। ऐसे में उनके स्वागत की तैयारियां भव्य होनी चाहिए। इसके लिए अपने घर और मंदिर की सजावट जरूर करें। सजावट के लिए फूलों की लड़ी, बंदनवार, रंगोली, दीपक, इलेक्ट्रिक लाइट्स आदि की जरूरत होती है। अगर झांकी सजा रहे हैं तो थीम के मुताबिक, खिलौने की गाय, ग्वाल-ग्वालिन, छोटे-छोटे पौधे, माखन मटकी आदि को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

पूजा सामग्री 

बाल गोपाल का जन्म कराने के लिए कुछ विशेष सामग्री की जरूरत होती है। लिस्ट में सबसे पहले खीरा, कलश, नारियल, आम व केले के पत्ते, अक्षत, चंदन, रोली, तुलसी के पत्ते, कपूर, अगरबत्ती, आरती के लिए दीपक, घी, फूल, माला का शामिल करें।

भोग सामग्री 

लड्डू गोपाल का सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री है। इसके अलावा घर पर पंजीरी तैयार करें। पंचामृत के लिए दूध, दही, शक्कर, शहद, घी आदि को सूची में नोट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed