जैकी चैन एक जानेमाने अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों में कलाबाजी वाली लड़ने की शैली, हास्य, तात्कालिक हथियारों के इस्तेमाल और नए-नए स्टंट के लिए मशहूर हैं। सिनेमा जगत का उनका लंबा अनुभव है। वह 1970 के दशक से ही अभिनय कर रहे हैं और अब तक उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। वह एक शानदार और जानदार अभिनेता तो हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके साथ-साथ वह एक शानदार इंसान भी हैं। वह हैं तो अरबों की संपत्ति के मालिक, लेकिन उन्हें इसका जरा भी घमंड नहीं है, क्योंकि आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि जिनके पास पैसे ज्यादा होते हैं, वह कुछ हद तक घमंडी हो जाते हैं, जबकि जैकी चैन के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
जैकी चैन: 900 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के हैं मालिक, नहीं रखते बॉडीगार्ड और ड्राइवर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन