फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2021: ये हैं भारत के वो 5 गुरु, जिनकी बदौलत देश-विदेश में मिली योग को अलग पहचान

Mon, 21 Jun 2021 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 These five yoga gurus of India played an important role in taking yoga to foreign countries
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : istock

आज के दौर में खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हम नाजाने क्या-क्या नहीं करते। लोग सुबह जल्दी उठते हैं, व्यायाम करते हैं, अच्छा आहार लेते हैं और दिनभर एक अच्छी दिनचर्या का पालन करते हैं, ताकि वो तंदुरुस्त रह सकें और बीमारियां उनके नजदीक न भटक सके। इसके अलावा लोग रोजाना नियमित रूप से योग भी करते हैं। लोगों ने योग के महत्व को पहचाना और इसे अपने जीवन में शामिल किया। यही नहीं, कोरोना काल में तो योग के महत्व को तो लोगों ने अच्छे से समझा और इसे अपना साथी बना लिया। डॉक्टर्स से लेकर विशेषज्ञों ने तक लोगों को योग करने की सलाह दी। भारत की पहल पर ही हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवास मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन से योग गुरु हैं, जिनकी बदौलत योग विदेशों तक पहुंचा? शायद नहीं तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

International Yoga Day 2021 These five yoga gurus of India played an important role in taking yoga to foreign countries
BKS Iyengar - फोटो : facebook/All India Radio News

बी. के. एस. अयंगर

  • बी. के. एस. अयंगर ने अयंगर योग के नाम से एक योग स्कूल खोला, जिसके जरिए उन्होंने दुनियाभर में योग का प्रचार-प्रसार किया, और साथ ही लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया। अयंगर ने योग को लेकर एक किताब लिखी, जिसका नाम लाइट ऑन योग है। बी. के. एस. अयंगर ने विश्वभर में योग को एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
International Yoga Day 2021 These five yoga gurus of India played an important role in taking yoga to foreign countries
धीरेंद्र ब्रह्मचारी - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/madaan.yog

धीरेंद्र ब्रह्मचारी

  • इन्हें हम इंदिरा गांधी के योग गुरु के रूप में जानते हैं। दूरदर्शन के माध्यम से धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने योग का प्रचार-प्रसार करने का काम शुरू किया। यही नहीं, दिल्ली के कई स्कूलों में और योग को विश्वयातन योगआश्रम में योग को शुरू करवाया। धीरेंद्र ब्रह्मचारी का जम्मू में एक आश्रम है। इसके अलावा योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कई किताबें भी लिख चुके हैं, और इन किताबों के जरिए उन्होंने योग को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 These five yoga gurus of India played an important role in taking yoga to foreign countries
Tirumalai Krishnamacharya - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/chandrasekhar.kota.3

तिरुमलाई कृष्णमचार्य

  • हठयोग और विन्यास को फिर से जीवित करने का पूरा श्रेय तिरुमलाई कृष्णमचार्य को ही जाता है। तिरुमलाई कृष्णमचार्य को ही आधुनिक योग का पिता कहा जाता है। इसके अलावा उन्हें आयुर्वेद की भी जानकारी थी, इसलिए उनके पास लोग इलाज के लिए आते थे और वे लोगों को योग और आयुर्वेद की मदद से ठीक कर दिया करते थे।
विज्ञापन
International Yoga Day 2021 These five yoga gurus of India played an important role in taking yoga to foreign countries
परमहंस योगानंद - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/seraj.mandi

परमहंस योगानंद

  • परमहंस योगानंद को योग का सबसे पहला और मुख्य गुरु माना जाता है। उन्होंने पश्चिम के लोगों को मेडिटेशन और क्रिया योग से परिचित कराया। परमहंस योगानंद ने अमेरिका में अपना ज्यादातर समय गुजारा था। इसके अलावा उन्हें अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी के लिए काफी जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed