Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: फट जाए राशन कार्ड तो क्या दोबारा बनवा सकते हैं? यहां जानें नियम और तरीका

Tue, 17 Nov 2026 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

  • How to Apply for a Duplicate Ration Card: राशन कार्ड खो जाने या फट जाने पर आप डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी

विज्ञापन
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein
राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Duplicate Ration Card: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें राशन कार्ड भी शामिल है। यह दस्तावेज न केवल सरकारी राशन प्राप्त करने में काम आता है, बल्कि कई जगह पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।



कई बार पुराना होने के कारण राशन कार्ड फट जाता है। वहीं, कुछ लोगों का कार्ड कहीं गुम हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग नया राशन कार्ड बनवाने को लेकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका राशन कार्ड खो गया है या खराब हो चुका है, तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein
राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं?

  • अगर आपका राशन कार्ड इस्तेमाल के दौरान फट गया है या उस पर लिखी जरूरी जानकारियां पढ़ने लायक नहीं रह गई हैं
  • तो डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है
  • इसी तरह अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है, तो भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein
राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे कैसे करें डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन?

स्टेप 1

  • डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • यहां वेबसाइट पर डुप्लीकेट राशन कार्ड से संबंधित विकल्प या लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein
राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसमें अपना नाम, राशन कार्ड नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे
  • फॉर्म में जानकारी भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों की कॉपी भी अपलोड करें
विज्ञापन
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein
राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह चेक जरूर कर लें
  • इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें
  • इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed