फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Museum Day 2021 : जानिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास, विषय, महत्व एवं इससे जुड़ी रोचक जानकारी

Mon, 17 May 2021 06:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 17 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
International Museum Day 2021 : history importance theme of international museum day in hindi
1977 से ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई - फोटो : twitter

यदि किसी भी शहर या जगह को जानना है तो सबसे पहले उसकी जड़ों तक पहुंचना होगा। जड़ों तक पहुंचने के लिए आजकल किसी के पास भी इतना समय नहीं कि वो पहले घंटों किसी जगह पर अध्ययन करें और फिर वहां पहुंचे लेकिन वहां जाते ही संग्रहालय जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लोगों को इतिहास तक पहुंचाने और उससे जुड़ी चीजों को सहेजने का काम विश्वभर के संग्रहालय बखूबी कर रहे हैं। प्रतिवर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास, महत्व एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें। 

International Museum Day 2021 : history importance theme of international museum day in hindi
1977 से ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को पूरे विश्वभर में मनाने का विचार सबसे पहले इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के दिमाग में आया और 1977 से ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। विश्वभर में कई सारे संग्रहालय हैं। पर्यटक कहीं भी जाएं तो संग्रहालयों को देखना न भूलें इसलिए इस दिन पिछले कई सालों से कई देशों में संग्रहालयों में टिकट भी नहीं लगती है। 

International Museum Day 2021 : history importance theme of international museum day in hindi
‘संग्रहालय का भविष्य-  पुनर्कल्पना और संरक्षण’ - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2021 की थीम
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को मनाने के लिए इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजिम के द्वारा एक थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम ‘संग्रहालय का भविष्य-  पुनर्कल्पना और संरक्षण’ रखी गई है। इन थीमों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग देश अपने यहां के संग्रहालयों के लिए पूरे साल काम करते हैं ताकि लोगों का उनके प्रति रूझान बढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Museum Day 2021 : history importance theme of international museum day in hindi
संग्रहालयों के ऑनलाइन टूर करवाये जाते हैं - फोटो : अमर उजाला

करें संग्रहालयों का ऑनलाइन टूर
आजकल गूगल पर कई सारे संग्रहालयों के ऑनलाइन टूर करवाये जाते हैं, ऐसे में आप अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर ये कर सकते हैं। कोरोना के कारण देश-विदेश के कहीं के भी संग्रहालय जाना तो संभव नहीं है लेकिन घर बैठे यदि संग्रहालय देखने का इस तरह का मौका मिल रहा है तो उसे खाली नहीं जाने दें। ऑनलाइन म्यूजियम टूर में भारत के किसी भी सरकार की देखरेख में आने वाले संग्रहालय का टिकट नहीं लगता है। 

 

विज्ञापन
International Museum Day 2021 : history importance theme of international museum day in hindi
वर्चुअल टूर को करने की पूरी व्यवस्था है - फोटो : amar ujala
भारत का पहला संग्रहालय
१८१४ में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल  (वर्तमान में १ पार्क स्ट्रीट पर स्थित एशियाटिक सोसाइटी की इमारत) द्वारा स्थापित भारतीय संग्रहालय सबसे पहला और केवल भारतीय उपमहाद्वीप में ही नहीं बल्कि विश्व के एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुप्रयोजन संग्रहालय है। गूगल पर इस संग्रहालय की अलग-अलग दीर्घाओं के वर्चुअल टूर को करने की पूरी व्यवस्था है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed