फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Family Day 2021: जानिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास, महत्व एवं विषय 

Sat, 15 May 2021 11:24 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 15 May 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
International Family Day 2021: history importance and theme of international family day
पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है - फोटो : istock

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। कोई भी व्यक्ति परिवार के बिना अधूरा है। जीवन में कोई कितना ही सफल, शिक्षित क्यों न हो जाए लेकिन यदि उसके पास परिवार नहीं है तो वो अकेला ही है और अकेले जीवन काटना इतना आसान नहीं है। परिवार में रहने वाला व्यक्ति अपनी खुशियों और दर्दों को बांटना जानता है लेकिन सामूहिक परिवारों का टूटना और एकल परिवारों का बढ़ना, पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाना महत्वपूर्ण समझा गया। अगली स्लाइड्स से जानिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास, महत्व एवं इस वर्ष का विषय।  

International Family Day 2021: history importance and theme of international family day
हर साल 15 मई को इसे मनाया जाने लगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा 1993 में संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली द्वारा की गई थी। तब से इसे हर साल 15 मई को इसे मनाया जाने लगा। दुनियाभर के लोगों को उनके परिवारों से जोड़कर रखने और परिवार से जुड़ी बातों पर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। 

International Family Day 2021: history importance and theme of international family day
भावनात्मक संबल बना रहता है - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय परिवस दिवस मनाने का सबसे मुख्य कारण है कि किसी भी परिवार में सभी सदस्य साथ रहे। किसी को भी अकेलापन महसूस न हो। परिवार साथ होता है तो भावनात्मक संबल बना रहता है। किसी का भी परिवार किसी कारण से न टूटें इसलिएअंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। युवा परिवार के महत्व को समझें, अपनों के साथ अच्छे-बुरे में खड़े रहें, यही इस दिन को मनाने का उद्देश्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Family Day 2021: history importance and theme of international family day
‘परिवार और नई तकनीक - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का विषय
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक विषय रखा जाता है। इस वर्ष का विषय ‘परिवार और नई तकनीक’ है। कोरोना के बाद से ही हम सभी के जीवन में तकनीक का महत्व बढ़ गया है। काम, शिक्षा और संप्रेषण सब तकनीक से जुड़े हैं। ऐसे में परिवार को नई तकनीक के प्रति जागरूक करना ही इस वर्ष का विषय है। तकनीक परिवार को जोड़कर रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 

 

विज्ञापन
International Family Day 2021: history importance and theme of international family day
अपना समय परिवार को देते हैं - फोटो : Social media
इस तरह मनाया जाता है
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस हर जगह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कोरोनाकाल से पूर्व विदेशों में इस दिन परिवार से दूर रहने वाले लोग परिवार के पास आते थे, जश्न होते थे, सभी लोग साथ बैठकर परिवार से जुड़ी यादों को साझा किया करते थे। कोरोना के कारण लेकिन लोग अब तकनीक के माध्यम से एकदूजे से जुड़कर इस दिन को मनाते हैं। इस दिन वे अपना समय परिवार को देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed