फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Day of Happiness 2021: जानिए अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस 2021 का इतिहास, विषय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Fri, 19 Mar 2021 07:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 19 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
International Day of Happiness 2021: know history theme and important facts about international happiness day
छोटी- छोटी चीजों में खुशियां ढूंढना सीखें - फोटो : Social Media

खुश होने के लिए भी भला कोई दिन होता है क्या? तो जवाब है शायद हां। शायद का प्रयोग इसलिए क्योंकि खुश होने के लिए एक दिन नहीं बल्कि हर दिन खुश रहने के लिए जीवन में खुशियों का स्वागत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस को आकार दिया गया। पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच खुशियों का स्तर घटता गया और मानसिक रोग, आत्महत्याओं का स्तर बढ़ने लगा इसलिए सभी के लिए जरूरी है कि वे खुश रहें। छोटी- छोटी चीजों में खुशियां ढूंढना सीखें। अगली स्लाइड्स से जानिए अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। 

International Day of Happiness 2021: know history theme and important facts about international happiness day
20 मार्च 2013 को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में घोषित किया - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस जिसे कि आंग्लभाषा में इंटरनेशल डे ऑफ हैप्पीनेस कहा जाता है, प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2013 के बाद से इसे पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को एक संकल्प लिया। यह संकल्प विश्वभर के लोगों के जीवन में खुशी और अभिलाषाओं पर आधारित है। इस संकल्प को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करते हुए 20 मार्च 2013 को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में घोषित किया। पिछले आठ सालों से इसे पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष यह फीका था। 

International Day of Happiness 2021: know history theme and important facts about international happiness day
शांत रहिए, दयालु रहिए और बुद्धिमान रहिए - फोटो : पेक्सेल्स

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस 2021 विषय
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का विषय- शांत रहिए, दयालु रहिए और बुद्धिमान रहिए रखा गया है। विषय का अर्थ कुछ इस तरह है कि यदि हम सभी के प्रति दया की प्रवृत्ति रखेंगे तो सब हमसे खुश रहेंगे, हम भी खुश रहेंगे। हमारे जो निर्णय वह बुद्धि का उपयोग करके लिए गए हो ताकि बाद में हमें निराश ने होना पड़े। जब से कोरोना ने दस्तक दी है, बहुत जरूरी हो गया है कि हम जीवन में धीरज रखें, शांत रहें। विषय का अनुसरण करके विश्व में हर कोई खुश रहने का प्रयास कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Day of Happiness 2021: know history theme and important facts about international happiness day
खुशमिजाज लोगों के साथ रहें - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे रहा जा सकता है खुश-

-एक शोध में पाया गया है कि जो लोग अच्छी नींद लेते हैं वे अधिक खुश रहते हैं इसलिए नींद के साथ समझौता न करें। कम नींद लेने वालों पर नकारात्मक चीजें जल्दी हावी होती हैं ।

-संदेश के माध्यम से बात करने की बजाय फोन करके बात करना भी लोगों की खुशी का कारण बनता है। 

-अगर आप हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो अपना ज्यादातर समय सकारात्मक और खुशमिजाज लोगों के साथ बिताएं ।

 

 

 

 


 

विज्ञापन
International Day of Happiness 2021: know history theme and important facts about international happiness day
खुशी से जुड़े अतरंगी विचार - फोटो : social media

खुशी से जुड़े अतरंगी विचार-

जिंदगी बहुत छोटी है। तब तक मुस्कुराते रहिए, जब तक आपके दांत सलामत हैं ।

-मलोरी हॉपकिंस

लोग कहते हैं कि पैसा खुशियों की चाबी नहीं है पर मैंने हमेशा देखा है कि अगर आपके पास पैसा है तो आप चाबी बनवा सकते हैं।

-जोन रिवर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed