आमतौर पर लोग ट्रेनों में सफर करने के लिए स्लीपर क्लास या फिर एसी थ्री-टियर का ही टिकट लेते हैं। ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं, जो फर्स्ट क्लास एसी में सफर करने के बारे में सोचते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है किराया। फर्स्ट एसी का किराया ही इतना ज्यादा होता है कि लोग इसमें सफर करने के बारे में सोचते तक नहीं। मान लीजिए कि आपको पटना से दिल्ली जाना हो, तो स्लीपर क्लास का किराया जहां करीब 500 रुपये, एसी थ्री-टियर का किराया करीब 1300-1400 रुपये है, तो वहीं एसी फर्स्ट क्लास का किराया तीन हजार रुपये से भी अधिक है। अब कोई साधारण सी नौकरी करने वाला आदमी इसमें सफर करने के बारे में क्यों सोचे? हालांकि कुछ लोग शौक से फर्स्ट क्लास में सफर जरूर करते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर फर्स्ट एसी में ऐसा क्या खास होता है कि इसका किराया स्लीपर और अन्य एसी कोच की तुलना में बहुत ज्यादा होता है? आइए जानते हैं फर्स्ट एसी में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...
काम की बात: ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया क्यों होता है इतना ज्यादा? आखिर क्या खास है इसमें, जान लीजिए
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन