फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: अब हिंदी में भी बुक कर सकते हैं रेल टिकट, बस करना होगा यह आसान सा काम

Tue, 28 Sep 2021 04:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 28 Sep 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Ticket Booking With UTS App in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रेन की टिकट बुक करना आजकल बड़ा ही मुश्किल काम हो गया है, लेकिन रेलवे इसे आसान बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है। रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सेवा शुरू की है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए अब हिंदी में भी यूटीएस ऐप की सुविधा मुहैया करा दी है, जिसके जरिये जरूरतमंद लोग आसानी से अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। पहले अनारक्षित टिकट रेलवे के बुकिंग काउंटरों से ही बेचे जाते थे। तब लोगों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था और काफी इंतजार और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन परेशानियों से यात्रियों को बचाने के लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं, रेलवे टिकट एजेंट बनाए गए, लेकिन इसमें भी दिक्कत ये है कि यात्रियों का वहां सामने मौजूद होना जरूरी है। अब यात्रियों को इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप पेश किया गया है। 

Indian Railway Ticket Booking With UTS App in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इस यूटीएस ऐप को भारतीय रेलवे ने खुद विकसित किया है। पहले यह ऐप अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध था, जो अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हो गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में इस ऐप के लगभग 1.47 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। 

Indian Railway Ticket Booking With UTS App in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे करें यूटीएस ऐप पर खुद को रजिस्टर? 

  • सबसे पहले तो गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से यूटीएस ऐप को डाउनलोड करें। 
  • फिर उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 
  • अब आपके द्वारा रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे कही गई जगह पर डालें। 
  • अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया होगा। 
  • आप लॉगिन कर टिकट बुकिंग के साथ-साथ और भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Ticket Booking With UTS App in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस यूटीएस ऐप के माध्यम से यात्री आसानी से अनारक्षित जनरल टिकट बुक भी कर सकते हैं और चाहें तो बुक होने के बाद टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं। यानी यह ऐप ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़े काम का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed