आमतौर पर ट्रेन में सफर करने के लिए लोग अपनी मनपसंद सीट का चुनाव करते हुए टिकट लेते हैं। किसी को अपर बर्थ (ऊपर वाली सीट) पसंद आती है तो किसी को लोअर बर्थ अच्छा लगता है। वहीं, किसी-किसी को साइड अपर या साइड लोअर बर्थ ही अच्छी लगती है। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसे मिडिल बर्थ अच्छी लगती हो। हालांकि न चाहते हुए भी लोगों को मिडिल बर्थ मिल ही जाती है। अगर आप भी ट्रेनों में खूब सफर करते हैं, तो आपको रेलवे से जुड़े कुछ नियमों की जानकारी होना अतिआवश्यक है, जिसमें मिडिल बर्थ को लेकर जानकारी भी शामिल है। दरअसल, मिडिल बर्थ के लिए अलग नियम होते हैं और आपको इस नियम के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए, वरना दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप ट्रेन में टिकट करवाते हैं और आपको मिडिल बर्थ मिल जाए तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
ट्रेन में अगर मिल गई है मिडिल बर्थ, तो ये नियम जरूर जान लें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन