फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब लॉर्ड माउंटबेटन ने दी भारत के तिरंगे झंडे को सलामी, ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका दिल

Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 15 august 1947 rare pics of Lord Mountbatten saluting the Indian flag
भारत के झंडे को सलामी देते लॉर्ड माउंटबेटन - फोटो : Facebook/I Am Proud To Be An Indian

14 अगस्त 1947 की रात ठीक 11 बजकर 55 मिनट पर संसद के सेंट्रल हॉल में जैसे ही पंडित जवाहरलाल नेहरू की आवाज गूंजी, 'आधी रात के समय जब पूरी दुनिया सो रही है, भारत आजादी की सांस ले रहा है' और घड़ी में रात के 12 बजे, तो वहां मौजूद लोगों की आंखों से बरबस ही आंसू बह निकले। ये वो क्षण था, जिसका इंतजार हर भारतीय सालों से कर रहा था। अंग्रेज अफसर लॉर्ड माउंटबेटन स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल बने थे। 15 अगस्त 1947 को उन्होंने भी भारत के तिरंगे झंडे को सलामी दी थी। माउंटबेटन ने मंच से करीब 25 गज की दूरी से अपनी बग्घी पर ही खड़े-खड़े झंडे को सैल्यूट किया था, क्योंकि वहां इतनी भीड़ थी कि उन्हें बग्घी से उतरने का मौका ही नहीं मिला था। तिरंगे को सलामी देते उनकी तस्वीर आज भी सोशल मीडिया पर तैरती रहती है। 

Independence Day 15 august 1947 rare pics of Lord Mountbatten saluting the Indian flag
पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : Facebook/1 2 3 4

15 अगस्त 1947 को चेन्नई के सेंट जॉर्ज फोर्ट में पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। उस झंडे को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित करके रखा गया है। 

Independence Day 15 august 1947 rare pics of Lord Mountbatten saluting the Indian flag
संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा - फोटो : Facebook/Vinod Panwar

ये तस्वीर उस समय की है, जब 15 अगस्त 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में फहराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 15 august 1947 rare pics of Lord Mountbatten saluting the Indian flag
लंदन में भी फहराया गया था तिरंगा झंडा - फोटो : Facebook/Parthasarathi Bhaumik

15 अगस्त 1947 को भारत का तिरंगा झंडा लंदन में भी इंडिया हाउस की बिल्डिंग पर फहराया गया था। इंडिया हाउस आज भी भारतीय उच्चायोग का घर है। 

विज्ञापन
Independence Day 15 august 1947 rare pics of Lord Mountbatten saluting the Indian flag
पहले स्वतंत्रता दिवस की एक दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Facebook/Suranjan Karmakar

15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलते ही भारतीय ध्वज ने ब्रिटिश ध्वज का स्थान ले लिया था। यह पहले स्वतंत्रता दिवस की एक बहुत ही दुर्लभ तस्वीर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed