सुबह जल्दी उठना कई लोगों के लिए एक मुश्किल काम हो सकता है, खासकर अगर आप देर रात तक जागने के आदी हैं। लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या को हेल्दी और प्रोडक्टिव बनाना चाहते हैं, तो जल्दी उठने की आदत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो जल्दी उठकर पढ़ने से सब याद हो जाता है। यही नहीं, अगर आप जल्दी उठकर पूजा-अर्चना करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको यहां कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं, जो आपको रोजाना समय पर जागने में मदद करेंगे।
Getting Early: सुबह-सवेरे उठने में आता है आलस और बेड छोड़ने का नहीं करता है मन, तो अभी करें इन टिप्स को फॉलो
अगर आप जल्दी उठकर पूजा-अर्चना करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको यहां कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं, जो आपको रोजाना समय पर जागने में मदद करेंगे।
हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, यहां तक कि वीकेंड पर भी। इससे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और धीरे-धीरे बिना अलार्म के भी आप तय समय पर उठने लगेंगे।
2. धीरे-धीरे अलार्म का समय पहले करें
अगर आप बहुत देर से उठते हैं, तो एकदम से सुबह 5 बजे उठना मुश्किल होगा। इसलिए, हर दिन अपने अलार्म को 10-15 मिनट पहले सेट करें। इससे आपका शरीर धीरे-धीरे इस बदलाव को स्वीकार करेगा।
3. रात को जल्दी सोने की आदत डालें
अगर देर रात तक जागने की आपकी आदत है, तो इसे बदलना जरूरी है। सोने से पहले कैफीन और स्क्रीन टाइम (मोबाइल, लैपटॉप) से बचें। इसके बजाय, कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें, जैसे किताब पढ़ना या मेडिटेशन करना।
4. सुबह जल्दी उठने के लिए एक कारण तय करें
अगर आपके पास सुबह उठने का कोई ठोस कारण नहीं होगा, तो बार-बार स्नूज मारने का मन करेगा। लेकिन अगर आपके पास एक्सरसाइज, पढ़ाई, या कोई दिलचस्प काम करने का लक्ष्य होगा, तो जागना आसान लगेगा।
5. अलार्म घड़ी को बेड से दूर रखें
अगर अलार्म पास में होगा, तो आप उसे बंद करके फिर से सो सकते हैं। इसलिए, इसे बेड से दूर रखें ताकि उठकर उसे बंद करना पड़े, इससे आप थोड़ा एक्टिव हो जाएंगे।
6. सुबह सूरज की रोशनी और ताजी हवा लें
नेचुरल लाइट और ताजी हवा आपको नेचुरली जगाने में मदद करती है। सुबह उठते ही खिड़कियां खोलें, बाहर टहलें, या हल्की स्ट्रेचिंग करें।
7. रात को भारी भोजन और स्क्रीन टाइम से बचें
रात को बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाना आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, सोने से 1-2 घंटे पहले हल्का भोजन करें और डिजिटल डिवाइसेज का इस्तेमाल कम करें।
8. दिनभर एक्टिव रहें
अगर आप पूरे दिन फिजिकली एक्टिव रहेंगे, तो आपका शरीर थक जाएगा और रात में अच्छी नींद आएगी। वॉकिंग, एक्सरसाइज, और योग जैसी गतिविधियां आपकी नींद को बेहतर बनाएंगी।