कई बार हम बहुत जल्दबाजी में होते हैं, हमारे पास इतना समय भी नहीं होता है कि प्रेस करें या फिर कई बार ऐसी जगह पर होते हैं कि प्रेस उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में सिलवटों वाले कपड़े पहनना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, साथ ही यह कमजोर व्यक्तित्व को भी प्रदर्शित करता है और आपको लापरवाह दिखा सकता है, ऐसा होने पर आपका बनता काम बिगड़ सकता है इसलिए जरूरी नहीं कि सिर्फ प्रेस से ही इन सिलवटों को मिटाया जाए। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को अपनाकर आप आसानी से कपड़ों की सिलवटों को मिटा सकते हैं।
बिना प्रेस के उपयोग के जल्द से जल्द इस तरह मिटाएं कपड़ों की सिलवटें, व्यवस्थित दिखेंगे कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड की गादी के नीचे दबाकर रख दें
मान लीजिए सुबह जल्दी आपको किसी महत्वपूर्ण काम से जाना हैं और कपड़ों में सिलवटें आई हुई है, प्रेस काम नहीं कर पा रही है तो परेशान होने की बजाय इस विकल्प को आजमाएं। जींस, पैंट, साड़ी, दुपट्टे आदि को व्यवस्थित ढंग से तह लगाकर बेड की गादी के नीचे रख दें। रात में यदि नींद खुले तो कपड़े को पलट दें। सुबह जब आपको कपड़ा पहनना होगा तबतक सारी सिलवटें मिट चुकी होंगी।
सिरके का उपयोग करें
आपके पास यदि कोई हैंगर है तो कपड़े को उस पर टांग दें, नहीं तो कपड़े को पूरा खोलकर रखें। फिर एक स्प्रे बॉटल लें, उसमें सिरका मिलाएं। अब जहां- जहां भी कपड़े पर सिलवटें दिख रही हैं, वहां इस मिश्रण का छिड़काव करें। यकीन मानिए जैसे- जैसे कपड़ा सूखता जाएगा, कपड़े की सिलवटें मिट जाएगी। ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि कपड़ा प्रेस नहीं हुआ है।
गीले टॉवल से दूर करें सिलवटें
जब हमें कोई रास्ता नहीं नजर आता है तब भी कोई न कोई रास्ता तो होता ही है इसलिए जब कोई विकल्प न नजर आए तब इस आसान से विकल्प को आप आजमाएं। कपड़े को फैलाकर रख दें और टॉवल को गीला करके निचोड़ लें। अब धीरे-धीरे इस टॉवल को सिलवटों वाली जगह पर दबाते चलें। आपका काम बन जाएगा एवं शर्मिंदा होने से आप बच जाएंगे।
यदि आपके घर में वॉशिंग मशीन है तब तो आप आसानी से कपड़ों की सिलवटों को मिटा सकते हैं। वॉशिंग मशीन के ड्रायर में दो से तीन आइस क्यूब डालें। फिर सिलवटों वाले कपड़े को डालें। ड्रायर का उपयोग करें। इसके बाद अब कपड़े को कुछ समय के लिए हैंगर या किसी स्थान पर टांग दें। थोड़े समय पर कपड़ा एकदम व्यवस्थित दिखने लगेगा।