{"_id":"604c8f0a8ebc3ecbad66b5c7","slug":"amit-shah-lifestyle-diet-plan-house-car-collection-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह: इतनी संपत्ति के मालिक हैं अमित शाह, खाने में पसंद है ये खास चीज, जानें उनकी लाइफस्टाल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अमित शाह: इतनी संपत्ति के मालिक हैं अमित शाह, खाने में पसंद है ये खास चीज, जानें उनकी लाइफस्टाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : twitter.com/AmitShah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजनीति के गलियारों में वैसे तो कई नाम हैं, जिनके योगदान को हमेशा ही याद किया जाता है। लेकिन जब बात देश के गृहमंत्री अमित शाह की होती है, तो उनके आगे बाकी नाम थोड़े छोटे नजर आते हैं। शाह ने राजनीति में कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और अपनी कड़ी मेहनत और गहरे अनुभव के दम पर आज वे देश के गृहमंत्री हैं। आज उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है और वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको अमित शाह की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 7
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
दरअसल, अमित शाह इस उम्र में भी काफी फिट रहते हैं, और लगातार रैलियां, पार्टी के काम, विभाग के काम करते रहते हैं। वहीं, उन्होंने अपने खाने के लिए डॉक्टर्स से एक डाइट चार्ट बनवाया है, जिसके अनुसार वे पूरा दिन खाते हैं। सुबह नाश्ते में वे पोहा खाना पसंद करते हैं। साथ ही वे फल खाते हैं और जूस भी पीते हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शाह को पकौड़े खाना भी काफी पसंद है और वे अक्सर संसद की कैंटीन से पकौड़ों का ही ऑर्डर देते हैं। संसद सत्र के दौरान वे यहीं की कैंटीन में लंच करते हैं। उन्हें यहां का खाना काफी पसंद हैं। इसके अलावा शाह को चाय पीना काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमित शाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। अहमदाबाद से बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद शाह ने अपने पिता के प्लास्टिक के पाइप का कारोबार संभाला और इसके बाद ही उन्होंने स्टॉक मार्केट में बतौर शेयर ब्रोक के रूप में काम किया।
विज्ञापन
5 of 7
अमित शाह
- फोटो : Twitter
लेकिन शायद शाह इतने में खुश होने वालों में से नहीं थे। इसलिए इसके बाद वे राजनीति में आए, और आजतक पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने कई मुकाम हासिल किए। साल 2010 में वे फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल भी जा चुके हैं। जहां साल 2015 में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अमित शाह को बरी कर दिया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।