फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: लकड़ी के फर्नीचरों को होती है विशेष देखभाल की जरूरत, मददगार हो सकते हैं ये टिप्स

Sun, 03 Oct 2021 02:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 03 Oct 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
how to take care of your wooden furniture, useful tips
लकड़ी के फर्नीचरों की देखभाल - फोटो : istock

फर्नीचर, घर की पहचान होते हैं। ये केवल घर की सुंदरता में ही इजाफा नहीं करते, बल्कि आपके कम्फर्ट को भी बढ़ाते हैं। जब लोग फर्नीचर खरीदते या बनवाते हैं तो सबसे पहली बात यह ध्यान में रखते हैं कि वह कितना टिकाऊ होगा। यही वजह है कि बड़े ब्रांड्स भी कई बार फर्नीचर पर लंबी वॉरंटी तक देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है फर्नीचर, खासकर लकड़ी का फर्नीचर वॉरंटी के अलावा इस बात से भी टिकाऊ बनता है कि आप उसका मेंटेनेंस कैसा रखते हैं? केवल अच्छा फर्नीचर खरीद लेने या बनवाने भर से वह लम्बी सर्विस नहीं देता, इसके लिए सही केयर की भी जरूरत होती है। फर्नीचर की उचित देखभाल न केवल उसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ाती है, साथ ही बार-बार फर्नीचर खरीदने की टेंशन को भी दूर रखती है।



आइए जानते हैं कि लकड़ी के फर्नीचरों की कैसे करें देखभाल?

how to take care of your wooden furniture, useful tips
फर्नीचरों का देखभाल जरूरी - फोटो : Pixabay

फर्नीचरों की कैसे करें देखभाल?

लकड़ी के फर्नीचरों की सही से देखभाल करके उसकी मियाद बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आपको इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

  • दो तरह के फर्नीचर आमतौर पर लोग खरीदते हैं। एक घर के अंदर रखने के लिए, दूसरा घर के बाहर लॉन आदि में रखने के लिए। लकड़ी का फर्नीचर दोनों ही तरह के इस्तेमाल के हिसाब से मिल सकता है। ऐसे में इस्तेमाल करने वाली जगह के हिसाब से इसकी देखभाल करने की जरूरत रहती है। 
  • पहली सावधानी जुड़ी होती है लकड़ी के फर्नीचर की सरफेस से जुड़ी। सरफेस पर पड़ने वाला नुकसान फर्नीचर का पूरा लुक खराब कर सकता है। इसलिए टेबल क्लॉथ या कवर लगाने के बाद भी कोई भी ठंडी-गर्म चीज रखने के लिए टी-कोस्टर्स जैसे साधनों का प्रयोग करें। 
  • वैसे तो गार्डन या लॉन में रखने के लिए सबसे बेहतर हैं फाइबर, प्लास्टिक या अन्य ऐसे फर्नीचर जिनपर मौसम का कोई असर न हो। लकड़ी के फर्नीचर को खुले में रखना रिस्की हो सकता है। लेकिन अगर आपको आउटडोर के हिसाब से लकड़ी का ही फर्नीचर चाहिए तो आजकल बाजार में ऐसी वेदर रेजिस्टेंट लकड़ियों के फर्नीचर मिलते हैं जिनपर किसी भी मौसम का असर कम से कम होता है। इसके बावजूद इन फर्नीचर को भी देखभाल की जरूरत होती है। 
  • आउटडोर फर्नीचर के लिए आप फर्नीचर कवर का प्रयोग कर सकते हैं जो विशेषकर बारिश के मौसम में बहुत मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा इन फर्नीचर की सफाई को लेकर खास ध्यान रखें। बिना डिटर्जेंट वाले माइल्ड सोप लिक्विड में कपड़ा गीला करके आप इन्हें पोंछ सकते हैं। चाहे यह लकड़ी का फर्नीचर मौसम की मार को थोड़ा बहुत सह सकता हो लेकिन तेज धूप और बारिश से इसको दूर रखेंगे तो यह लम्बा चलेगा। 
  • पक्षियों की बीट हमेशा तुरन्त साफ करें क्योंकि ये स्थाई निशान तो फर्नीचर पर छोड़ेंगी ही, लकड़ी को नुकसान भी पहुंचाएंगी। 
how to take care of your wooden furniture, useful tips
लकड़ी के फर्नीचरों की साफ-सफाई - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी?

  • जहां से भी आउटडोर फर्नीचर खरीदें या बनवाएं उनसे इसकी पॉलिश और बाहरी कोटिंग कितने समय में रिपीट करनी है इसके बारे में जरूर पूछें। यह भी फर्नीचर की उम्र बढ़ाता है। 
  • इनडोर फर्नीचर के लिए हमेशा पॉलिश, दीमक आदि से बचाव और अन्य छोटे कीड़ों के बचाव जैसी बातों को ध्यान में रखें। आजकल इनके लिए भी बाजार में कई पेस्ट कंट्रोल केमिकल्स और पॉलिश मिलती हैं, सही सलाह लेकर इनका प्रयोग करें। 
  • फर्नीचर की सतह के साथ ही उसके अंदरूनी कोनों को भी नियमित साफ करें। इससे जाले लगने या नमी जमने की स्थिति नहीं बनेगी। हल्के कॉटन के कपड़े से नियमित इससे धूल को साफ करें।
  • लकड़ी के फर्नीचर पुराने होने पर अक्सर एक सीलन जैसी स्मेल करते हैं। इससे बचाव के लिए आप फर्नीचर के कोनों में या ड्रॉर, कैबिनेट्स आदि में विशेष फ्रेशनर्स का उपयोग कर सकते हैं। इससे कीड़े भी दूर रहेंगे और बदबू भी नहीं आएगी। आप कुछ मात्रा में बेकिंग सोडा भी छिड़क सकते हैं। 
  • यदि फर्नीचर में लगे कैबिनेट्स, ड्रॉर, रॉड, आदि खुलकर बाहर निकल सकते हैं तो उन्हें बाहर निकालकर अलग से साफ जरूर करें। 
  • यदि फर्नीचर में टेपेस्ट्री लगी है तो उसको कम से कम 2-3 साल में बदलें जरूर। साथ ही टेपेस्ट्री के ऊपर भी कवर अवश्य लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed