Croton Plant Care In Summer: दुनिया में कई प्रकार के पौधे पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनमे से कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको घर के अंदर लगाने से न सिर्फ सुख शांति बल्कि आप की सेहत भी स्वस्थ रहती है। इन्हीं में से एक है क्रोटन का पौधा। क्रोटन को सबसे अच्छे इनडोर हाउसप्लांट पौधों में से एक माना जाता है। यह पौधा अपनी लाल, हरी, पीली विभिन्न मोहक रंगों की पत्तियाें के कारण बेहद आकर्षक दिखता है। क्रोटन का पौधा हवा को शुद्ध करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी मदद करता है। इस पौधे को घर के किसी भी कोने में लगाने से पूरे लिविंग रूम की शोभा बढ़ जाती है। कई बार गर्मियों में धूप और गरम मौसम की वजह से ये पौधा अपनी खूबसूरती खोने लगता है और इसकी पत्तियां भी बेजान नजर आने लगती हैं। वहीं कुछ बातों को ध्यान देते हुए इस पौधे की देखभाल से इसे लबें समय तक बनाए रखा जा सकता है।
2 of 5
क्रोटन पौधे की पत्तियां
- फोटो : freepik
पत्तियों से धूल को साफ करें
क्रोटन पौधे की पत्तियों में आसानी से धुल इकठ्ठा होने की समस्या भी देखी जाती है। इसकी पत्तियों को खराब होने से बचाने के लिए पत्तियों को साफ और धूल से मुक्त रखना बेहद आवश्यक है। इसके लिए महीने में दो बार नम कपड़े से पत्तियों को धीरे से पोंछें नहीं तो आप एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर भी पत्तियों की धूल को साफ कर सकती हैं।
3 of 5
क्रोटन पौधा
- फोटो : freepik
सूरज की सीधी धूप
क्रोटन पौधे को सूरज की सीधी धूप की भी आवश्यकता होती है। आपको ध्यान देने की जरूरत है कि ये पौधा हमेशा उस जगह पर रखें जहां सूरज की सीधी रोशनी पड़ती हो। यदि आपके क्रोटन पौधे की पत्तियों का रंग हल्का हो रहा हो तो इसका मतलब उसे सही मात्रा में धूप नहीं मिल रही है। वहीं अगर पत्तियां भूरे रंग की हो रही हो तो इसका मतलब कि इसे बहुत अधिक धूप मिल रही है। क्रोटन पौधे को बहुत लंबे समय तक धूप में रखने से इसकी पत्तियां झुलस भी सकती हैं।
4 of 5
इनडोर बेस्ट प्लांट
- फोटो : freepik
उचित मात्रा में पानी
क्रोटन पौधे की देखभाल के लिए इसमें उचित मात्रा में पानी देना बेहद जरुरी है। क्रोटन पौधे की मिट्टी को ज्यादा देर तक सूखने नहीं देना चाहिए। गर्मी के मौसम में क्रोटन पौधे की मिट्टी जल्दी सूखने लगती है। इसके लिए गर्मियों में अपने क्रोटन पौधे को समान रूप से नम रखें, लेकिन इसे अधिक पानी न दें क्योंकि इससे इसकी जड़ सड़ सकती है और जो पौधों के लिए घातक है।
आकर्षक हाउसप्लांट
5 of 5
आकर्षक हाउसप्लांट
- फोटो : freepik
पोषक तत्वों की आवश्यकता
क्रोटन पौधे की रंग बिरंगी पत्तियों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए इस पौधे को गर्मियों में कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। इसके लिए महीने में कम से कम एक बार क्रोटन को लिक्विड फ़र्टिलाइज़र देना जरूरी होता है, इसके लिए आप घर पर ही फ़र्टिलाइज़र तैयार कर सकती हैं। वहीं कीड़ों से अपने पौधे को बचाने के लिए उसे नियमित रूप से नीम के तेल और पानी से साफ करें।