अक्सर अपने कपड़ों को धोने के लिए हम दुकान से डिटर्जेंट पाउडर को खरीदकर लाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि डिटर्जेंट पाउडर को घर पर भी बनाया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने घर पर कपड़ों को धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर को बना सकते हैं? आइए जानते हैं -
होममेड डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के लिए आपको कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज, वाशिंग सोडा, परफ्यूम, फैन वर्धक रसायन और नींबू की जरूरत पड़ेगी। जानकारी के लिए बता दें कि कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज एक ऐसा पदार्थ होता है, जिसका प्रयोग डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अंदर कई खास गुण होते हैं। ये कपड़ों पर मैल को दोबारा जमने से रोकता है और उसे साफ करने का काम करता है। वहीं वाशिंग सोडा एक प्रकार के हल्के ब्लीच का काम करता है। इसके प्रयोग से कपड़ों का रंग नहीं उतरता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं फैन वर्धक रसायन का उपयोग पाउडर में झाग बनाने के लिए किया जाता है। ऊपर बताई गई सामग्रियों के माध्यम से आप आसानी से डिटर्जेंट पाउडर को अपने घर पर बना सकते हैं। अब आइए जानते हैं डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के मेथड के बारे में -
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिटर्जेंट पाउडर को अपने घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज और वाशिंग सोडा को मिक्स करके उसे कुछ देर के लिए अलग रखना होगा। 30 मिनट के बाद इस मिश्रण में आपको कार्बोनेट डालकर उसे अच्छे से मिलाना है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करीब 4 घंटों के बाद आपको इस मिश्रण में परफ्यूम और फैन वर्धक रसायन को मिक्स करना होगा। इसको मिलाने के बाद एक बर्तन में कुछ समय के लिए रख दें। अब आपको इस मिश्रण में 3 से 4 चम्मच नींबू डालकर उसे अच्छे से मिलाना होगा। मिश्रण के बाद आपको इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखना होगा। कुछ समय बाद आपका डिटर्जेंट पाउडर तैयार हो जाएगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिटर्जेंट पाउडर को बनाते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसे बनाने में उपयोग में लाए गए कुछ पदार्थ काफी ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में आपको इसे बनाते वक्त हाथों में ग्लव्स और आंखों पर चश्मा जरूर लगाना है।