Identify Fake Paneer: आजकल बाजार में मिलावटी चीजों की भरमार है और पनीर भी इससे अछूता नहीं। सफेद दिखने वाला, मुलायम पनीर हर बार शुद्ध नहीं होता है। नकली या मिलावटी पनीर न सिर्फ स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप असली और नकली पनीर की पहचान खुद करना सीखें। घर पर पनीर बनाना हमेशा सबसे सुरक्षित तरीका है।
Identify Fake Paneer: इन पांच आसान टेस्ट से जानें असली और नकली पनीर में फर्क
Identify Fake Paneer: जानिए असली और नकली पनीर की पहचान करने के आसान घरेलू तरीके। सेहत को बचाने के लिए ये 5 टेस्ट ज़रूर करें।
Please wait...
उबलते पानी वाला टेस्ट करें
एक टुकड़ा पनीर गर्म पानी में डालें। अगर वह टूटने लगे या चिपचिपा महसूस हो तो समझिए पनीर नकली है। असली पनीर पानी में डालने पर सख्त रहता है।
तवे पर भूनकर पहचानें
थोड़ा सा पनीर तवे पर रखें। अगर वह पानी छोड़ने लगे या जलने पर बदबू आने लगे तो यह नकली है। असली पनीर हल्का सुनहरा हो जाता है और खुशबू देता है।
Health Tips: रोज अंडे खाते हैं तो ध्यान दें, ये छह हेल्थ फैक्ट्स आपके लिए जानना बेहद जरूरी
नींबू टेस्ट करें
थोड़ा पनीर लेकर उस पर नींबू का रस डालें। अगर वह झाग छोड़े या चिपकने लगे तो समझ लीजिए उसमें सिंथेटिक पदार्थ मिलाए गए हैं।
टेक्सचर और खुशबू से पहचानें
असली पनीर हल्का दानेदार, ठोस और दूध जैसी हल्की खुशबू वाला होता है। नकली पनीर ज्यादा चिकना, रबर जैसा और बेस्वाद होता है।