फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Decor: कमरे से रसोई घर तक हर जगह के लिए अलग वार्डरोब की जरूरत, यहां से लें आइडिया

Thu, 27 Mar 2025 04:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

विज्ञापन
Home Decor Ideas Different Wardrobe Design For Living Room To Kitchen
वार्डरोब - फोटो : instagram

अंजली कुमारी



घर के कमरे, किचन या डाइनिंग एरिया, सभी की दीवारों को चाहे आप जितना सुंदर रंग दे दें, लेकिन जब तक सामान रखने की व्यवस्था सही नहीं होगी और चीजें इधर-उधर बिखरी रहेंगी, तब तक न तो घर की सुंदरता नजर आएगी और न ही आपको सुकून और शांति का अहसास होगा। इस परेशानी से बचने के लिए आपको सभी कमरों की जरूरत को समझ कर उनमें अलग-अलग प्रकार के वार्डरोब बनवाने की जरूरत होगी।

बेडरूम

घर के बाकी कमरों के मुकाबले मास्टर बेडरूम थोड़ा बड़ा होता है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों का सभी सामान उपलब्ध होता है। ऐसे में इसे व्यवस्थित रख पाना भी थोड़ा कठिन होता है। इसलिए आप कमरे के एक तरफ की दीवार के बड़े एरिया को कवर करते हुए स्लाइडिंग वार्डरोब बनवाएं। स्लाइडिंग वार्डरोब की खासियत है कि इसमें दरवाजे स्लाइड करते हैं, जिससे जगह की बचत होती है।

Home Decor Ideas Different Wardrobe Design For Living Room To Kitchen
लिविंग एरिया - फोटो : adobe stock

गेस्ट रूम

गेस्ट रूम का इस्तेमाल रोजाना नहीं होता, इसलिए इस कमरे की एक दीवार पर छोटे एरिया में मीडियम साइज की टू डोर वाली वार्डरोब बनवाई जा सकती है। आप चाहें तो अपना कुछ सामान उस कमरे की वार्डरोब के एक एरिया में रख सकती हैं। आप इस वार्डरोब में मिरर जरूर लगवाएं। इस प्रकार आपको गेस्ट रूम के लिए अलग से ड्रेसिंग बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

लिविंग एरिया

लिविंग एरिया घर का सबसे आकर्षक हिस्सा है। घर में आने वाले मेहमान सबसे पहले यहीं आते हैं। लिविंग एरिया को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए शीशे वाले सामान्य आकार की ट्रांसपेरेंट वार्डरोब बनवाएं। इस वार्डरोब के निचले हिस्से में दराज बनवाएं, ताकि उन में रोजमर्रा के सामान को व्यवस्थित रखा जा सके। वार्डरोब के ऊपर के हिस्से में शीशा लगवाएं और उसमें पसंदीदा आर्ट पीस और अन्य आकर्षक डेकोरेटिव आइटम सजाएं। यह आपके लिविंग एरिया में नया आकर्षण जोड़ देगा।

Home Decor Ideas Different Wardrobe Design For Living Room To Kitchen
रसोई घर - फोटो : freepik

विंटेज लुक का स्टडी रूम

अगर आप किताबों की शौकीन हैं या आपके घर में बच्चे हैं, तो स्टडी रूम को आकर्षक और व्यवस्थित रखने के लिए विंटेज वार्डरोब ट्राई करें। इस वार्डरोब को ज्यादा बड़े एरिया में बनवाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी स्टोरेज की आवश्यकता देखें, साथ ही कमरे के आकार को ध्यान में रखें और फिर दीवार के सही कोने में एक पतला लंबा दो दरवाजों वाली विंटेज वार्डरोब बनवाएं। आप इसमें मिरर लुक जोड़ सकती हैं।

रसोई घर

किचन में कैबिनेट डिजाइन बनवाना एक अच्छा आइडिया है। आप किचन स्लैब के ऊपर और नीचे, दोनों तरफ कैबिनेट बनवा सकती हैं। कैबिनेट का किचन स्पेस के अनुसार बनवाएं। वहीं, आप जरूरत के हिसाब से कैबिनेट के आकार और डिजाइन को कस्टमाइज जरूर कराएं। आप किचन की एक तरफ ओपन रैक छोड़ें और शीशा लगवाएं, जिसमें क्रॉकरी और कुछ डेकोरेटिव आइटम रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Decor Ideas Different Wardrobe Design For Living Room To Kitchen
पूजा घर - फोटो : adobe stock

पूजा घर

ज्यादातर लोग घर पर रेडीमेड मंदिर रखते हैं, जिसमें पूजा का सामान नहीं रखा जा सकता। इसलिए पूजा घर या रेडिमेड मंदिर में सामान को व्यवस्थित रखने के लिए उसके नीचे ही छोटे-छोटे दराज बनवाएं। इस प्रकार आपको सामान ढूंढने में परेशानी नहीं होगी और पूजा करते वक्त अधिक शांति महसूस होगी।

स्टोर रूम में रैक

आजकल हर घर में स्टोरेज रूम होते हैं, जिसमें नियमित रूप से इस्तेमाल न होने वाले या पुराने सामान को स्टोर किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल किया जा सके। आप सामान को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी और अधिक खांचों वाली वार्डरोब बनवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed