फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Rangoli: होली पर दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी, माचिस की तीलियों से बनाएं खूबसूरत रंगोली, मिनटों में होगा तैयार

Tue, 11 Mar 2025 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

Holi Rangoli Simple Designs: होली पर रंगोली बनाना एक खास परंपरा है, जो त्योहार के माहौल को और भी रंगीन बना देती है। अगर आप इस बार होली पर कुछ यूनिक और क्रिएटिव डिजाइन ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां आपको कुछ आसान और सुंदर डिजाइन आइडियाज दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Holi 2025 Show your creativity make beautiful rangoli with matchsticks it will be ready in minutes disprj
होली के लिए यूनिक रंगोली डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम

होली पर रंगोली बनाने की परंपरा का एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। रंगोली न केवल त्योहार की खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि इसे बनाने के पीछे कई शुभ और आध्यात्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। होली पर रंगोली बनाना एक खास परंपरा है, जो त्योहार के माहौल को और भी रंगीन बना देती है। अगर आप इस बार होली पर कुछ यूनिक और क्रिएटिव डिजाइन ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां आपको कुछ आसान और सुंदर डिजाइन आइडियाज दिए जा रहे हैं।

Holi 2025 Show your creativity make beautiful rangoli with matchsticks it will be ready in minutes disprj
पिचकारी और रंग उड़ाते हुए रंगोली - फोटो : इंस्टाग्राम @rangoli

1. पिचकारी और रंग उड़ाते हुए रंगोली
 सबसे पहले जमीन पर चाक से एक पिचकारी का डिजाइन बनाएं। पिचकारी से निकलते रंगों को अलग-अलग रंगों से भरें। रंगों को उड़ते हुए दिखाने के लिए ब्रश से हल्के हाथों से रंग फैलाएं। रंगों के आसपास हल्की सी चमकी (ग्लिटर) डालें ताकि डिजाइन चमकदार लगे।

Holi 2025 Show your creativity make beautiful rangoli with matchsticks it will be ready in minutes disprj
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

2. बाल्टी और गुलाल उड़ाते हुए रंगोली
 बाल्टी का आकार बनाने के लिए पहले चाक से आउटलाइन करें। बाल्टी के अंदर रंग भरें और ऊपर की ओर उछलते रंगों का इफेक्ट दें। बाल्टी के हैंडल और किनारे पर माचिस की तीलियों या रंग से आउटलाइन करें। गुलाल के उड़ते हुए इफेक्ट के लिए ब्रश से रंगों को हल्का फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Show your creativity make beautiful rangoli with matchsticks it will be ready in minutes disprj
होली रंगोली डिजाइन - फोटो : इंस्टाग्राम @rangolibysakshi_official
 3. "HAPPY HOLI" थीम वाली रंगोली
 जमीन पर बड़े अक्षरों में "HAPPY HOLI" लिखें। अक्षरों के चारों ओर चमकी या सफेद रंग से आउटलाइन करें। अक्षरों के अंदर अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें।चारों तरफ फूलों, पत्तियों या छोटे-छोटे गुब्बारों का डिजाइन बनाएं।
 
विज्ञापन
Holi 2025 Show your creativity make beautiful rangoli with matchsticks it will be ready in minutes disprj
फूलों और रंग की थाली डिजाइन - फोटो : इंस्टाग्राम @shikha_creation17

 4. फूलों और रंग की थाली डिजाइन
 फूलों की थाली का डिजाइन बनाने के लिए पहले गोल आकार बनाएं। थाली के चारों ओर फूलों के डिजाइन बनाएं। अंदर गुलाल के रंग से भराव करें। थाली के किनारे पर छोटे-छोटे दीयों या चमकी से सजावट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed