फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली के बाद इन आसान तरीकों से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे दाग-धब्बे

Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 These Tips will Help you to Clean your House After Holi in Hindi
होली 2022 सफाई - फोटो : iStock

होली के त्योहार को मनाने में मजा तो बहुत आता है, लोग रंगों से साथ खेलते हैं, तरह तरह के व्यंजन बनाते और खाते हैं। होली वाले दिन दोस्त और करीबी आपके घर आते हैं। महफिल सजती है लेकिन इन सब के बाद यानी होली खेलने के बाद घर की रंगत बिगड़ जाती है। कोरोना काल में तो लोग बच्चों को बाहर होली खेलने नहीं भेज पाते। ऐसे में बच्चे भी घर के अंदर ही होली खेलने लगते हैं। अब बच्चे रंगों के साथ घर पर ही होली खेलेंगे तो घर की फर्श, दीवारों पर रंगों के धब्बे लगना भी लाजमी है। होली के बाद इन दाग धब्बों को निकालने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स के बारे में जानकर होली के बाद घर की साफ सफाई आसानी से कर सकते हैं और रंगों के दाग निकाल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए होली के बाद सफाई करने के तरीकों के बारे में।

Holi 2022 These Tips will Help you to Clean your House After Holi in Hindi
होली 2022 सफाई - फोटो : Pixabay

फर्श पर सूखा रंग

होली के मौके पर कई बार रंग के पैकेट फाड़ते समय सूखा रंग फर्श पर गिर जाता है। अगर उस पर पानी पड़ जाए तो रंग निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर रंग सूखा है तो उस पर नजर पड़ते ही उसे झाड़ू मारकर साफ कर लें।

Holi 2022 These Tips will Help you to Clean your House After Holi in Hindi
होली 2022 सफाई - फोटो : Pixabay

फर्श पर गीला रंग

बच्चे गीला रंग खेलते हैं तो भी उनके पैरों में रंग लग जाता है। बिना पैर साफ किए फर्श पर चलने के कारण रंग दाग छोड़ जाता है। ऐसे में घर की फर्श पर अगर पक्का गीला रंग लग जाए तो उसे स्पंज की मदद से सोंख लें। उसके बाद अगर रंग सूख जाएं तो उसे पानी और बेकिंग पाउडर के मिश्रण से साफ कर लें। बाद में स्पंज से साफ कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 These Tips will Help you to Clean your House After Holi in Hindi
होली 2022 सफाई - फोटो : Pixabay

बिस्तर, पर्दों या सोफे पर लगा रंग

बच्चे अगर घर के अंदर पिचकारी से खेल रहे हैं तो हो सकता है कि रंग बिस्तर, तकिए आदि पर लग जाए या फिर पर्दे व सोफे के कवर पर गीला रंग गिर जाए। ऐसे में एक बाल्टी पानी में चार चम्मच सफेद सिरका डालकर रंग वाले कपड़े को 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद इसे धोकर निकाल लें। कुशन पर रंग लगा हो तो काॅटन बाॅल पर सिरका या नींबू का रस लगाकर साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2022 These Tips will Help you to Clean your House After Holi in Hindi
होली 2022 सफाई - फोटो : istock

फर्नीचर व दीवारों पर लगा रंग

अगर घर में रखे लकड़ी के फर्नीचर या दीवार पर सूखा रंग गिरा हो तो उसे आराम से झाड़ू या सूखे कपड़े से साफ कर लें। रंग गीला हो तो काॅटन बाॅल में एसीटोन को भिगोकर सफाई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed