फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2021: इस होली घर पर बना सकते हैं नेचुरल रंग, तरीका है बेहद आसान

Tue, 23 Mar 2021 06:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
holi 2021 do you know how to make holi natural colours at home
holi 2021 - फोटो : istock

हर साल की तरह इस साल भी होली का त्योहार आने वाला है। लोग इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है और इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर ये त्योहार मनाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग होली पर केमिकल से बने रंगों का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। ऐसे में लोगों का सवाल होता है तो फिर असली रंग कहां से लाएं? तो चलिए आपको घर पर रंग बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं जिससे आप घर पर ही नेचुरल रंग तैयार कर सकते हैं।

holi 2021 do you know how to make holi natural colours at home
holi 2021 - फोटो : istock

लाल रंग

  • होली के लिए लाल रंग तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले सूखे हुए लाल हिबिस्कस और चायना रोज को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। आप इसमें चंदन भी मिला सकते हैं। इसके बाद आप इसमें थोड़ा चावल का आटा भी मिला सकते हैं, जिससे आपका लाल रंग तैयार हो जाएगा। वहीं, अगर आपको गीला लाल रंग तैयार करना है, तो इसके लिए आपको पहले तो अनार के छिलकों को उबाल लेना है और फिर इसको तैयार किए गए सूखे लाल रंग में मिला लेना है।
holi 2021 do you know how to make holi natural colours at home
holi 2021 - फोटो : istock

पीला रंग

  • अगर आप पीला रंग घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हल्दी पाउडर, बेसन और गेंदे के फूल चाहिए। सबसे पहले अगर आप सूखा पीला रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हल्दी पाउडर और बेसन को मिलाकर सूखा पीला रंग तैयार कर सकते हैं। वहीं, अगर आप गीला पीला रंग बनाना चाहते हैं तो इसमें आप गेंदे के फूलों को पीसकर डाल सकते हैं और फिर तीनों को मिलाकर आपका गीला पीला रंग तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2021 do you know how to make holi natural colours at home
चुकंदर - फोटो : Pixabay

मैजेंटा

  • होली के लिए मैजेंटा रंग तैयार करने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सबसे पहले चुकंदर को काटकर इसके छोटे पीस कर लेने हैं, और फिर इसे एक बर्तन में उबालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अगले दिन जब आप देखेंगे तो बर्तन में आपका मैजेंटा रंग तैयार होगा, जो बिल्कुल नेचुरल होगा।
विज्ञापन
holi 2021 do you know how to make holi natural colours at home
नीम - फोटो : iStock

हरा रंग

  • हरा रंग तैयार करने के लिए आप ऐसा कर सकते हैं कि आप पालक या फिर नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें। उबलने के बाद इसमें हरा रंग आ जाएगा और आपका गीला हरा रंग तैयार हो जाएगा। वहीं, अगर आप सूखा हरा रंग तैयार करना चाहते हैं तो आप मेंहदी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed