LongTime Flour storage tips: गेहूं का आटा भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल रोजाना होता है। कई लोग बार-बार खरीदारी से बचने के लिए एक साथ ज्यादा मात्रा में आटा खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर आटे में घुन और कीड़े लग सकते हैं, नमी आ सकती है और उसकी गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। ऐसे में आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए सही स्टोरेज तरीके अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के कुछ उपायों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिससे आप महीनों तक आटे को स्टोर कर सकते हैं।
किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?
Flour storage tips: आटे को लंबे समय तक स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इन आसान घरेलू टिप्स को अपनाकर आप आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और बार-बार खराब होने की परेशानी से बच सकते हैं।
आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए स्टील, कांच या अच्छी गुणवत्ता वाले प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें। इससे बाहरी नमी और कीड़ों के संपर्क में आने का खतरा कम होता है। ध्यान रखें कि डिब्बा पूरी तरह साफ और सूखा हो और हर बार इस्तेमाल के बाद उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इससे आटे की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे घुन व कीड़ों से बचाने में मदद मिलती है।
जिस कंटेनर में आप आटे को स्टोर कर रहें है, उसमें 5-6 तेज पत्ते या नीम की कुछ सूखी पत्तियां डाल दें। कीड़ों और घुन से बचाने के लिए डिब्बे में कुछ सूखी नीम की पत्तियां या तेजपत्ता डालना फायदेमंद होता है। तेज पत्ते की स्मेल बहुत स्ट्रांग होती है। जिसकी वजह से कीड़े इसके नजदीक नहीं आते हैं।
लंबे समय तक आटे को फ्रिज में स्टोर करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आटे को एयरटाइट प्लास्टिक बैग या कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। ध्यान रहे कि आटे में नमी न पहुंचे, क्योंकि इससे उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। जरूरत के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा स्टोर करें, ताकि उसे इस्तेमाल करना आसान रहे और वह लंबे समय तक सुरक्षित बना रहे।
आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए उसे निकालते समय साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। गीले हाथों या चम्मच से आटे में नमी पहुंच सकती है, जिससे उसमें फफूंद लगने और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर बार आटा निकालने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इस छोटी-सी सावधानी से आटे की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।