फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: कोरोनाकाल में इन आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं हर्बल रंग

Tue, 23 Mar 2021 06:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 23 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: how to make herbal colors for holi at home in hindi
होली के कैमिकलयुक्त रंग वैसे भी त्वचा को नुकसान ही पहुंचाते हैं - फोटो : Social Media

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बाहर से रंग लाकर होली खेलना किसी जोखिम से कम नहीं है इसलिए इस बार घर पर ही आसान तरीके से होली के हर्बल रंग बनाएं। होली के कैमिकलयुक्त रंग वैसे भी त्वचा को नुकसान ही पहुंचाते हैं। प्रतिवर्ष न जाने कितने ही लोगों को एलर्जी एवं त्वचा संबंधी रोग होते रहते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि इस वर्ष आप अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हर्बल रंगों से होली खेलें। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह आसानी से हर्बल रंग बनाए जा सकते हैं।   

 

 

Happy Holi 2021: how to make herbal colors for holi at home in hindi
पेस्ट बना लीजिए - फोटो : Social media

हरा रंग
हरा रंग बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करना है बस पालक, टमाटर, धनिया, पुदीने की पत्ती को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसके अलावा मेहंदी के उपयोग से भी आप गीला रंग बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए 3-4 चम्मच मेहंदी को 2 लीटर पानी में भी मिलाकर गीला रंग बना सकते हैं।

Happy Holi 2021: how to make herbal colors for holi at home in hindi
प्याज का उपयोग करना होगा - फोटो : Pixabay

नारंगी रंग
नारंगी रंग बनाने के लिए आपको प्याज का उपयोग करना होगा। रंग बनाने के लिए 11 से 12 बड़े प्याज को चुन लीजिए फिर उन्हें पानी में अच्छे से उबाल लीजिए। उबलने के बाद पानी नारंगी रंग में तब्दील हो जाएगा। इस पानी में खुशबू के लिए आप परफ्यूम भी डाल सकते हैं। आप टेसू के फूलों का उपयोग करके भी नारंगी रंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको रात भर टेसू के फूलों को भिगोकर रखना है। सुबह यह पानी खुद से ही नारंगी रंग का हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: how to make herbal colors for holi at home in hindi
यह मिश्रण त्वचा को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता है। - फोटो : सोशल मीडिया

पीला रंग
पीला रंग बनाना बहुत आसान है और यह त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच हल्दी पाउडर लीजिए फिर उसमें हल्दी से दोगुना बेसन मिला दीजिये। यह मिश्रण त्वचा को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता है। आप चाहें तो हल्दी को बेसन के अलावा आटा, मैदा, मुल्तानी मिट्टी और टेलकम पाउडर के साथ भी मिला सकते हैं। 

विज्ञापन
Happy Holi 2021: how to make herbal colors for holi at home in hindi
गुड़हल के फूल के पाउडर को आटे के साथ अच्छे से मिला दीजिए - फोटो : social media

लाल रंग
लाल रंग चेहरे पर खूब फबता है। यह होली खेलने में सबसे ज्यादा प्रयोग में भी आता है। लाल रंग बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है बस गुड़हल के फूल के पाउडर को आटे के साथ अच्छे से मिला दीजिए। यह रंग बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है। गीला लाल रंग बनाने के लिए हल्दी को पानी के साथ मिलाइए फिर उसमें नींबू का रस डाल दीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed