फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाश्ते में बना सकते हैं रागी उत्तपम, जानें सामग्री से लेकर विधि तक सबकुछ

Wed, 17 Feb 2021 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Feb 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
You can make ragi uttapam for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

खाने का शौकीन कौन नहीं होता है? जिसको देखो वो खाने की कुछ न कुछ नई डिश का स्वाद जरूर लेता है। लोग खाने के लिए नई-नई जगहों का रूख करते हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसी कई ऐसी जगह हैं, जहां लोगों को खाने का नया स्वाद मिलता है। लेकिन कई लोग घर पर भी खाने की नई-नई चीजें बनाते रहते हैं। आपने भी कई तरह की खाने की चीजें बनाई होंगी? लेकिन क्या आपने कभी घर में रागी उत्तपम बनाया है? अगर नहीं, तो हम आपको इसे बनाने की विधि और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

You can make ragi uttapam for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

दरअसल, अगर आप घर में रागी उत्तपम बनाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको कई चीजें चाहिए। आपको इसके लिए एक कटोरी रागी का आटा चाहिए, एक कटोरी चावल का आटा चाहिए, ऑलिव ऑयल चाहिए, सूजी चाहिए, काली मिर्च पाउडर चाहिए, बारीक कटा प्याज चाहिए, बेकिंग सोडा, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक भी चाहिए। इन सब चीजों की मदद से ही आप रागी उत्तपम बना पाएंगे।

You can make ragi uttapam for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इन सब चीजों की मात्रा को अच्छे से जांच ले यानी अगर आप एक व्यक्ति के लिए इसे बना रहे हैं, तो उस हिसाब से इन चीजों का इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आप ज्यादा लोगों के लिए इसे बना रहे हैं, तो आप इन चीजों की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। अब बात करते हैं कि रागी उत्तपम बनाने की विधि क्या है। अब आपको रागी के आटा को, चावल के आटे को, ऑलिव ऑयल, सूजी, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, बेकिंग सोडा, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक को एक साथ एक बर्तन में डाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can make ragi uttapam for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इन सब सामग्री को आप जब एक बर्तन में डाल लें, तो फिर इन सबको इस बर्तन में अच्छे से मिला लें। ध्यान रहें कि आपको इन सब चीजों को मिलाकर घोल तैयार करना है। लेकिन आपको ध्यान रहे कि इस घोल को न तो ज्यादा पतला करें और न ही ज्यादा गाढ़ा बनाएं। उदाहरण के लिए आपको इस घोल को पैनकेक्स के घोल की तरह ही तैयार करना है। क्योंकि अगर ये घोल ज्यादा पतला या फिर ज्यादा गाढ़ा होगा तो रागी उत्तपम ठीक से नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
You can make ragi uttapam for breakfast
ragi uttapam - फोटो : istock

वहीं, जब घोल तैयार हो जाए तो आपको इसे लगभग 10 मिनट तक छोड़ देना है। इसके बाद आपको एक नॉनस्टिक तवे को गैस पर गर्म करना है और उस पर ऑलिव ऑयल डालना है। वहीं, आपको तैयार किए गए घोल से छोटे-छोटे पैनकेक्स तैयार करने हैं और फिर इन्हें तब तक सेकना है, जब तक कि ये सुनहरे रंग के न हो जाए। इसके बाद आप इसको लाल, हरी या फिर अपनी मनपसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed