फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: आम के अचार से लेकर चरणामृत तक, इस साल खूब सर्च की गईं ये रेसिपीज

Mon, 30 Dec 2024 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 10:44 AM IST
सार

हर साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की जाती है। इस साल फिर से ये लिस्ट जारी हुई है, जिसमें टॉप फाइव पकवानों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
year ender top five Google Searched Dishes in 2024
इस साल खूब सर्च की गईं ये रेसिपीज - फोटो : अमर उजाला

Year Ender 2024: ये साल कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा, ऐसे में गूगल ट्रेंड ने कुछ लिस्ट जारी करके लोगों को ये बताया है कि इस साल क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दरअसल, गूगल एक ऐसा सर्च इंजन है, जिससे आप कुछ भी सवाल पूछ सकते हैं। हर सवाल का जबाव आपको गूगल के पास मिलेगा। ऐसे में महिलाएं कुछ भी बनाने  से पहले उसकी रेसिपी गूगल पर ही सर्च करती हैं।



ऐसे में इस साल गूगल ने लिस्ट जारी की है कि 2024 में सबसे ज्यादा कौन की रेसिपीज सर्च की गईं। इन रेसिपीज में कई डिश तो ऐसी थीं, जिसे खासतौर पर त्योहारों पर बनाया जाता है। आइए आपको भी इस लिस्ट के बारे में बताते हैं। 

year ender top five Google Searched Dishes in 2024
पोर्न स्टार मार्टिनी - फोटो : instagram

पोर्न स्टार मार्टिनी

नाम काफी अलग होने की वजह से इस पेय पदार्थ को लोगों ने काफी सर्च किया। इस साल गूगल की सर्चिंग लिस्ट में पोर्न स्टार मार्टिनी पहले नंबर पर रही। ये एक आधुनिक और लोकप्रिय कॉकटेल है जिसे वनीला वोडका, पैशन फ्रूट और प्रोसेको के साथ बनाया जाता है। इसका स्वाद  मीठा और थोड़ा खट्टा होता है। यह कॉकटेल खासकर पार्टियों और खास मौकों के लिए पसंद की जाती है।

year ender top five Google Searched Dishes in 2024
आम का अचार - फोटो : instagram

आम का अचार

हर भारतीय घर में आपको कुछ मिले या न मिले, लेकिन कांच के बर्तनों में भरा आम का स्वादिष्ट अचार अवश्य मिल जाए। आम का अचार गर्मी के मौसम में हरे आम, मसालों और तेल के मिश्रण से बनाया जाता है।  यही वजह है कि इस साल आम का अचार गूगल सर्चिंग में दूसरे नंबर पर रहने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender top five Google Searched Dishes in 2024
धनिया पंजीरी - फोटो : instagram

धनिया पंजीरी

धनिया पंजीरी एक पारंपरिक पकवान है, जिसे भारतीय घरों में विशेष रूप से जन्माष्टमी और व्रत के अवसरों पर बनाया जाता है। यह स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है, क्योंकि इसमें सूखे मेवे और घी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे गर्भवती महिलाओं को भी खिलाया जाता है। यही वजह से कि धनिया पंजीरी गूगल सर्च में तीसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
year ender top five Google Searched Dishes in 2024
उगादी पचड़ी - फोटो : instagram
उगादी पचड़ी

उगादी पचड़ी दक्षिण भारत, विशेष रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में उगादी के त्योहार पर बनाई जाने वाली पारंपरिक डिश है। उगादी पचड़ी को देवताओं को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है और फिर भक्तगण इसे प्रसाद के रूप में खाते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे आम, इमली, गुड़ और नमक व मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed